Haryana News: इंडियन एयरफोर्स का वीर सैनिक नवीन श्योराण देश की रक्षा करते हुए लेह रद्दाख में शहीद हो गया। चरखी दादरी जिले के गांव ककड़ौली हुक्मी निवासी भारतीय वायुसेना का जवान नवीन नदी पार करते समय पैर फिसलने से शहीद हो गया।
बताया जा रहा है कि नदी पार करते समय नवीन का पैर फिसला गया और वे पानी में बह गए। हालांकि 24 घंटे के बाद नवीन के शव को बरामद कर लिया गया है। नवीन 2020 से देश सेवा कर रहा था। अगस्त महीने में नवीन का ट्रांसफर दिल्ली हो गया था। फिलहाल उनकी मौत की खबर से पूरे गांव में मातम छा गया है। उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे राजकीय सम्मान के साथ होगा।





