Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, बेटियों को कन्यादान के लिए मिलेगा इतना शगुन

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ने गरीब और जरूरतमंद परिवारों को तोहफा दिया है। सीएम ने बेटियों की शादी पर दी जाने वाली राशि में बढ़ोत्तरी की है। मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत अब कन्यादान पर सरकार 51 ...

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ने गरीब और जरूरतमंद परिवारों को तोहफा दिया है। सीएम ने बेटियों की शादी पर दी जाने वाली राशि में बढ़ोत्तरी की है। मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत अब कन्यादान पर सरकार 51 हजार रुपये देगी। इससे पहले सरकार की ओर से 41 हजार रुपये दिए जाते थे। इस फैसले से 1.80 लाख रुपये तक की सालाना इनकम वाले 16 लाख 65 हजार परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।

इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र आवेदकों को शादी के 6 महीने के अंदर विवाह का पंजीकरण करवाना जरूरी होगा। पात्र परिवार shadi.edisha.gov.in पर शगुन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की बेटियों की शादी में सहायता प्रदान करना है। इस स्कीम के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले पिछड़े वर्ग के परिवारों की बेटियों, किसी भी वर्ग की महिला और ऐसे जोड़े, जिनमें पति या पत्नी में से कोई एक भी दिव्यांग हो, को अब 51 रुपए दिए जाएंगे।

इन लाभार्थियों को मिल रहा लाभ
प्रवक्ता के अनुसार अनुसूचित जाति,विमुक्त जाति और टपरीवास समुदाय के पात्र परिवारों को 71,000 रुपए की राशि दी जा रही है। वहीं, विधवा, तलाकशुदा, अनाथ या बेसहारा महिलाओं के पुनर्विवाह पर (यदि पहली शादी के समय योजना का लाभ नहीं लिया गया हो) को भी 51,000 रुपए की राशि दी जाती है।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

 

Beware of rumours on LPG supply: Government sets up control rooms in every district
LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट
About the Author