Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ने देखी पंजाब विधानसभा के बजट सत्र की कार्रवाई, दोनों राज्यों के बीच नए संवाद की शुरुआत

Haryana News: हरियाणा और पंजाब के रिश्तों में दशकों से चली आ रही तनातनी में अब दोनों राज्यों की सरकारें नई मिठास घोलने का प्रयास कर रही हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण मंगलवार ...

Haryana News: हरियाणा और पंजाब के रिश्तों में दशकों से चली आ रही तनातनी में अब दोनों राज्यों की सरकारें नई मिठास घोलने का प्रयास कर रही हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण मंगलवार को पंजाब विधानसभा पहुंचे और बजट सत्र की कार्यवाही देखी।

मुख्यमंत्री सैनी के पंजाब दौरे को लेकर कोई भी आधिकारिक सूचना नहीं दी गई थी। हरियाणा के दोनों शीर्ष नेताओं के अचानक पहुंचने पर पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।

करीब 20 मिनट तक देखी सदन की कार्यवाही

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

सदन में मौजूद मुख्यमंत्री भगवंत मान, सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों ने मेज थपथपाकर उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री सैनी और स्पीकर कल्याण ने करीब 20 मिनट तक सदन की कार्यवाही देखी।

इसके बाद वे स्पीकर चैंबर गए, जहां उन्होंने पंजाब के वरिष्ठ मंत्रियों और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा से मुलाकात की। इस अनौपचारिक चर्चा में हरियाणा और पंजाब के सांस्कृतिक और राजनीतिक संबंधों पर बातचीत हुई।

यह दौरा दोनों राज्यों के बीच नए संवाद की शुरुआत

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

हरियाणा और पंजाब के बीच एसवाईएल नहर, हिंदी भाषी क्षेत्र और चंडीगढ़ जैसे मुद्दों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। हरियाणा चंडीगढ़ में नया विधानसभा भवन बना रहा है, जिसका पंजाब विरोध कर रहा है।

वहीं, एसवाईएल विवाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। ऐसे में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और स्पीकर का यह दौरा दोनों राज्यों के बीच नए संवाद की शुरुआत माना जा रहा है।

हरियाणा विधानसभा में इस समय बजट सत्र का मध्यावधि अवकाश चल रहा है और बुधवार से दूसरा चरण शुरू होगा। वहीं, पंजाब सरकार भी बुधवार को अपना बजट पेश करने जा रही है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

About the Author