Haryana News : हरियाणा के किसानों के लिए खुशखबरी, मुख्यमंत्री ने कर दिया बड़ा ऐलान

Haryana News :हरियाणा के किसानों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए बिजली सब्सिडी पहले की तरह मिलती रहेगी। ट्यूबवेल के लिए 6 रुपये 48 पैसे यूनिट से रेट बढ़ाकर 7 रुपये 35 पैसे ...

Haryana News :हरियाणा के किसानों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए बिजली सब्सिडी पहले की तरह मिलती रहेगी। ट्यूबवेल के लिए 6 रुपये 48 पैसे यूनिट से रेट बढ़ाकर 7 रुपये 35 पैसे किया गया है, लेकिन किसानों को 10 पैसे प्रति यूनिट में ही बिजली मिलेगी।

प्रदेश सरकार बाकी के 7 रुपये 25 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली निगमों को सब्सिडी के दौर पर देगी। सब्सिडी से ही सालाना किसानों को 6 हजार 718 करोड़ की राहत मिलेगी।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

वहीं कोल्ड स्टोर को अब सस्ती बिजली मिलेगी। अभी तक कोल्ड स्टोर के लिए 7 रुपये 50 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली दरें तय थी।

कोल्ड स्टोर संचालकों को बड़ी राहत देते हुए नई कैटेगरी में हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग ने 20 किलोवाट तक लोड वाले कोल्ड स्टोर के लिए 4 रुपये 50 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली के रेट तय किए हैं।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

इससे अधिक लोड वाले कोल्ड स्टोर संचालकों को 6 रुपये 50 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से भुगतान करना होगा। वित्त मंत्री के रूप में अपना पहला बजट पेश करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधानसभा में इस संदर्भ में घोषणा की थी।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया
About the Author