Haryana News: हरियाणा के किसानों के लिए खुशखबरी, 5 जिलों की 17 मंडियों में सूरजमुखी की खरीद हुई शुरु

Haryana News: हरियाणा खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग द्वारा 1 जून से हरियाणा की मंडियों में सूरजमुखी की खरीद आरम्भ कर दी गई है। इस वर्ष भारत सरकार द्वारा 8883 एमटी PSS scheme के अंतर्गत खरीद करने की स्वीकृति ...

Haryana News: हरियाणा खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग द्वारा 1 जून से हरियाणा की मंडियों में सूरजमुखी की खरीद आरम्भ कर दी गई है। इस वर्ष भारत सरकार द्वारा 8883 एमटी PSS scheme के अंतर्गत खरीद करने की स्वीकृति प्रदान की गई है।

विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि वर्तमान में सूरजमुखी का बाजार भाव 6400-6500 रुपये प्रति क्विंटल है। कृषि एवं कल्याण विभाग से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार 44,062 मीट्रिक टन सूरजमुखी की पैदावार होने की संभावना है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

प्रवक्ता के अनुसार इस वर्ष किसानों द्वारा 76,785 एकड़ में सूरजमुखी की बिजाई की गई है। इस वर्ष ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पर सूरजमुखी हेतु 18166 किसानों द्वारा पंजीकरण किया गया है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा सूरजमुखी का न्यूनतम मूल्य 7280 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया हुआ है। राज्य के पांच जिलों की 17 मंडियों में हैफेड और हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन द्वारा सूरजमुखी की खरीद की जाएगी।

प्रवक्ता ने बताया कि सूरजमुखी की खरीद के लिए मंडी आवंटन के अंतर्गत अम्बाला जिला में अम्बाला शहर, अम्बाला कैंट, शहज़ादपुर, साहा, बराड़ा में हैफेड और मुलाना में एच.डब्लू.सी, करनाल में हैफेड, कुरुक्षेत्र जिले के इस्माईलाबाद में एच.डब्लू.सी, थानेसर में हैफेड, थोल में एच.डब्लू.सी, शाहबाद में हैफेड और एच.डब्लू.सी, लाडवा में हैफेड, बबैन में हैफेड, झांसा में एच.डब्लू.सी, पंचकूला के बरवाला में हैफेड और यमुनानगर के साढौरा एच.डब्लू.सी खरीद एजेंसी द्वारा की जाएगी।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

पिछले वर्ष 2024-25 के दौरान सूरजमुखी की खरीद हैफेड खरीद एजेंसी द्वारा की गई थी। इस वर्ष राज्य की मंडियों में सूरजमुखी की खरीद 30 जून तक चलेगी।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !
About the Author