Haryana News: हिसार से चंडीगढ़ जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। आज हिसार से चंडीगढ़ के लिए फ्लाइट शुरु होगी। हरियाणा सरकार ने हिसार से चंडीगढ़ विमान सेवा को मंजूरी दे दी है।
आज 9 जून से हिसार से चंडीगढ़ की फ्लाइट शुरु होगी। इसका किराया 2500 से 3 हजार रुपये के बीच होगा। हिसार से चंडीगढ़ की दूरी लगभग 252km है।
हिसार से चंडीगढ़ पहुंचने में अब पौने घंटे से भी कम टाइम लगेगा। सरकार अयोध्या और दिल्ली की तरह ही हफ्ते में 2 दिन के लिए फ्लाइट शुरु कर सकती है।
हालांकि अभी तक फ्लाइट का शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। एलायंस एयर एविएशन कंपनी शेड्यूल पर काम कर रही है। सीएम सैनी हिसार से चंडीगढ़ फ्लाइट का शुभारंभ कर सकते हैं। हिसार से चंडीगढ़ जाने में लगभग 4 घंटे का समय लगता और ट्रेन से 7 घंटे से ज्यादा का टाइम लगता है।








