Haryana News: हरियाणा में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के घर फायरिंग, बोले- पूरे परिवार को खत्म कर देंगे

Haryana News: ‘बाबे की दया तै’ कहकर मशहूर हुए हरियाणा के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राहुल धांधलानिया के घर के बाहर देर रात 2 युवकों ने फायरिंग कर दी। दोनों युवकों ने राहुल के भाई को धमकी देकर कहा कि अगर ...

Haryana News: ‘बाबे की दया तै’ कहकर मशहूर हुए हरियाणा के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राहुल धांधलानिया के घर के बाहर देर रात 2 युवकों ने फायरिंग कर दी। दोनों युवकों ने राहुल के भाई को धमकी देकर कहा कि अगर राहुल इंस्टाग्राम पर हमारे बारे में बहुत कुछ बोलता है, आज उसको नहीं बख्शेंगे। इसके बाद युवक वहां से फरार हो गए।

गोलियों की आवाज सुकर ग्रामीण पहुंचे। कुछ दूरी पर ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को इस मामले की सूचना दी गई। राहुल के भाई की शिकायत पर दुजाना थाना पुलिस ने युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

जिस समय युवकों ने फायरिंग की तब राहुल घर पर नहीं थे। राहुल को सपाटे किंग के नाम से भी जाना जाता है। वह फिटनेस से जुड़ी वीडियो बनाते हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन से ज्यादा फोलोअर्स है। वह हरियाणा रैपर ढांडा न्योलीवाला के साथ उनके गाने नाइफ ब्राउन में भी काम कर चुके हैं।

 

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

About the Author