Haryana News: हरियाणा के किसानों की बल्ले-बल्ले, ये फसल उगाने पर प्रति एकड़ मिलेंगे 1 हजार रुपये

Haryana News: हरियाणा के किसानों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा सरकार ने प्रदेश में हरित खाद को बढ़ावा देने और किसानों रासायनिक खाद पर निर्भरता से मुक्त करने के उद्देश्य से एक बड़ी योजना का ऐलान किया है। जो ...

Haryana News: हरियाणा के किसानों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा सरकार ने प्रदेश में हरित खाद को बढ़ावा देने और किसानों रासायनिक खाद पर निर्भरता से मुक्त करने के उद्देश्य से एक बड़ी योजना का ऐलान किया है।

जो किसान अपनी जमीन पर ढेंचा हरित खाद के रूप में उगाएंगे उन्हें सरकार की तरफ से नकद प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक अकाउंट में भेजी जाएगी।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि ढेंचा उगाने वाले किसानों को प्रति एकड़ 1 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। उन्होंने बताया ढेंचा एक प्राकृतिक खाद है जो मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने, नमी बनाए रखने और उत्पादन लागत घटाने में सहायक है। यह स्कीम पहली बार प्रदेशभर में लागी की जा रही है, जिससे हजारों किसानों को लाभ होगा।

ढेंचा एक फलीदार फसल है, जिसे कटाई से पहले मिट्टी जोतकर जैविक खाद तैयार की जाती है। यह फसल मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने में सहायक होती है। क्योंकि ये नाइट्रोजन स्थिरिकरण करती है और नाइट्रोजन की पूर्ती करती है। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे मिट्टी की संरचना बेहतर होती है और लंबे समय तक उत्पादकता बनी रहती है।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

प्रदेश सरकार का उद्देश्य इस स्कीम के जरुए किसानों को डिजिटल प्रणाली से जोड़ना और सरकारी लाभों को पारदर्शी और सुगम तरीके से उनके घर तक पहुंचाना है। कृषि मंत्री ने किसानों से अपील की है कि वे राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही सभी योजनाओं का पूरा लाभ उठाएं और ढेंचा जैसी पर्यावरण-अनुकूल फसल को अपनाकर हरित क्रांति में भागीदार बनें।

 

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

About the Author