Haryana News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज का अजय चौटाला पर तीखा हमला

Haryana News: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने JJP प्रमुख अजय सिंह चौटाला के बयान कि शासकों को गद्दी से खींच कर सड़कों पर दौड़ा कर पीटने का काम करना पड़ेगा और इनको देश छोड़ने पर ...

Haryana News: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने JJP प्रमुख अजय सिंह चौटाला के बयान कि शासकों को गद्दी से खींच कर सड़कों पर दौड़ा कर पीटने का काम करना पड़ेगा और इनको देश छोड़ने पर मजबूर करना पड़ेगा, पर कड़ा पलटवार किया और कहा कि “अजय चौटाला के बयान का यह मतलब लग रहा है कि उनको हिंदुस्तान के लोकतंत्र में विश्वास नहीं है। उनको अपनी राजनीतिक पार्टी में भरोसा नहीं रहा, इसलिए युवाओं को भड़काने का काम कर रहे हैं। उन्होंने अपने हाथ खड़े कर दिए हैं कि हमारे बस का कुछ नहीं रहा है अब और दूसरों को भड़का रहे हैं”।

विज आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे:

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

IPL में शाहरुख खान की टीम ने KKR के लिए बांग्लादेशी खिलाड़ियों को खरीदा गया है जिसे लेकर हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “बांग्लादेश जो कुछ हमारे साथ कर रहा है, रोजाना हिंदुओं के साथ अत्याचार की खबरें आ रही है। दीपू को पेड़ के साथ बांधकर जला दिया गया, ऐसे देश के साथ हमें किसी भी प्रकार का संबंध नहीं रखना चाहिए। अगर कुछ लोगों ने वहां के खिलाड़ियों को खरीदा है यानि उनकी पैसों से मदद की है तो यह बहुत गलत है”।

सर्द हवाओं के बीच ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने गुनगुनाया गीत

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

वहीं, ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आज प्रात: अपने सदर बाजार टी-प्वाइंट पर दोस्तों के साथ सर्द हवाओं के बीच चाय का आनंद लिया और पुराना गीत गुनगुनाया “गर्दिश में हों तारे, न घबराना प्यारे अगर तू हिम्मत न हारे, तो होंगे वारे न्यारे”…..

Commonwealth Games: Haryana athletes won 10 medals; Aarti Singh Rao extended her congratulations.
Commonwealth Games: हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते 10 पदक, आरती सिंह राव ने दी शुभकामनाएं
About the Author