Haryana News:हरियाणा में डायल 112 की गाड़ी चलाते-चलाते ड्राइवर को आया हार्टअटैक, डिवाइडर से जा टकराई इनोवा कार, बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी

Haryana News: हरियाणा के फतेहाबाद से बड़ी खबर आ रही है। यहां पुलिस की डायल 112 की गाड़ी के ड्राइवर को अचानक हार्ट अटैक आ गया। इससे इनोवा गाड़ी असंतुलित होकर डिवाइडर के किनारे जा टकरा गई। गनीमत यह रही ...

Haryana News: हरियाणा के फतेहाबाद से बड़ी खबर आ रही है। यहां पुलिस की डायल 112 की गाड़ी के ड्राइवर को अचानक हार्ट अटैक आ गया। इससे इनोवा गाड़ी असंतुलित होकर डिवाइडर के किनारे जा टकरा गई। गनीमत यह रही कि इनोवा में सवार अन्य किसी पुलिसकर्मी को चोट नहीं आई। वहीं इसके बाद ड्राइवर को तुरंत रतिया के सीएचसी में ले जाया गया। जहां से उसे रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि अभी ड्राइवर को फतेहाबाद के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Haryana civic elections 2026: Voting in 7 cities on May 10, know the full schedule
Haryana निकाय चुनाव 2026: 10 मई को 7 शहरों में मतदान, जानें पूरा शेड्यूल

SPO और होमगार्ड तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे

Driver suffers heart problem while driving Dial 112 in Haryana, Innova car collides with divider, policeman survives

जानकारी के मुताबिक, डायल 112 इनोवा गाड़ी का ड्राइवर ESI जनक राज सोमवार सुबह रतिया शहर में ही थे। उनके साथ एक SPO और एक होमगार्ड का जवान था। जैसे ही वह गाड़ी लेकर चलने लगे तो अचानक उन्हें हार्ट अटैक आ गया। इससे एकदम ईआरवी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी जाकर डिवाइडर से टकरा गई। उनके साथ मोजूद एसपीओ और होमगार्ड ने उन्हें संभाला और तुरंत सीएचसी में लेकर गए। वहां से फिर उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।

NHM Haryana's leave process is online, immediate information will be available through SMS
Haryana: NHM हरियाणा में अवकाश प्रक्रिया हुई ऑनलाइन, SMS से मिलेगी तुरंत सूचना

पुलिस प्रशासन ने लिया संज्ञान

खबरों की मानें, तो इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने मामले में संज्ञान लिया है और वाहन संचालन से जुड़ी सभी सुरक्षा प्रक्रियाओं की फिर से समीक्षा शुरू करवाई है। हालांकि, हर हफ्ते सोमवार को पुलिस की परेड होती है। इस दौरान ईआरवी गाड़ियों से संबंधित जानकारी भी खुद SP सिद्धांत जैन ही लेते हैं।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

About the Author