Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में सिलेंडर फटा, 7 घरों में लगी आग, अफरातफरी मची

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में बड़ा हादसा हो गया। जहां सोमवार सुबह गैस Cylinder में बलास्ट के बाद कच्चे घरों में आग लग गई। ब्लास्ट के कारण घरों की छत पर लगी लोहे की चादरें दूर जाकर गिरीं। आग ...

रेवाड़ी की हर अपडेट के लिए जुड़ें (@rewariupdate):

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में बड़ा हादसा हो गया। जहां सोमवार सुबह गैस Cylinder में बलास्ट के बाद कच्चे घरों में आग लग गई। ब्लास्ट के कारण घरों की छत पर लगी लोहे की चादरें दूर जाकर गिरीं। आग इतनी तेजी से फैली की उनके पास के 7 घरों को भी चपेट में ले लिया।

आग लगते ही झुग्गियों में रह रहे लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। 3 गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

धमाके की आवाज सुनकर भागे लोग
सहायक फायर सुरक्षा अधिकारी निखिल ने बताया कि यूपी के रहने वाले रामकिशन नाम के शख्स की झुग्गी में खाना बनाते समय आग लगी थी। आग लगते ही वह भाग कर बाहर आ गया। इसी दौरान उसने शोर मचाया। कुछ ही पल में एलपीजी सिलेंडर ने आग पकड़ ली और उसमें धमाका हो गया।

रेवाड़ी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 2500 रुपये की रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार
रेवाड़ी में ACB टीम का ट्रैप: रिश्वत लेते सहकारी समिति का सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

धमाके की आवाज सुनकर भगदड़ मच गई और लोग खुले स्थान की ओर भागने लगे। धमाके से आसपास की लगभग आधा दर्जन झुग्गियों की टीन भी धवस्त हो गई।

फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां बुलाईं
आग की सूचना मिलने पर पहले सेक्टर 37 फायर स्टेशन से फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां पहुंची थीं, लेकिन आग तेजी से बढ़ गई। आग की स्थिति को देखते हुए सेक्टर-29 फायर स्टेशन से भी एक गाड़ी मंगवाई गई। फायर ब्रिगेड की तीनों टीमों द्वारा आग बुझाने का काम किया गया।

झुग्गियों में रहने वाले सभी लोग सुरक्षित

स्वामित्व योजना से जुडी बड़ी अपडेट: 18 नवंबर को पोर्टल लॉन्च और लाल डोरा मालिकाना हक को लेकर रेवाड़ी डीसी अभिषेक मीणा की बैठक।
स्वामित्व योजना से जुडी बड़ी अपडेट : 18 नवंबर को लॉन्च होगा पोर्टल, देखें डीसी ने क्या निर्देश दिए

अधिकारी निखिल ने बताया कि 1 घंटे की मशक्कत क बाद आग पर काबू पा लिया गया। अब सिर्फ वहां से धुंआ निकल रहा है। गर्मी की वजह से आग पर काबू पाने में कुछ समय लगेगा।

फिलहाल फायर बिग्रेड और रेस्क्यू टीम द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है। किसी के हताहत होने की अभी कोई जानकारी नहीं है। झुग्गियों में रहने वाले लोग सुरक्षित है।

 

रेवाड़ी साइबर ठगी मामले में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी से जुड़ी तस्वीर।
रेवाड़ी साइबर ठगी: ऑनलाइन ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर ठगे थे 3.50 लाख रुपये, उत्तराखंड से आरोपी गिरफ्तार

About the Author

Related Articles