Delhi Mumbai Expressway: सिर्फ 10 घंटे में पहुंचे दिल्ली से बड़ोदरा, जंगल के बीच से गुजरेगी सुरंग

Delhi Mumbai Expressway: वाहन चालकों के लिए काम की खबर है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के राजस्थान हिस्से में कोटा में सुरंग निर्माण कार्य पूरा होने की कगार पर पहुंच चुका है। इससे गुरुग्राम से इस Expressway के जरिए बड़ोदरा का सफर ...

रेवाड़ी की हर अपडेट के लिए जुड़ें (@rewariupdate):

Delhi Mumbai Expressway: वाहन चालकों के लिए काम की खबर है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के राजस्थान हिस्से में कोटा में सुरंग निर्माण कार्य पूरा होने की कगार पर पहुंच चुका है। इससे गुरुग्राम से इस Expressway के जरिए बड़ोदरा का सफर सिर्फ 10 से 12 घंटे में पूरा हो जाएगा।

जंगल के बीच से गुजरेगी सुरंग
कोटा में सुरंग निर्माण कार्य के दौरान सावधानी बरती गई है क्योंकि मुकंदरा टाइगर रिजर्व कोटा में है। सुरंग को इस तरीके से तैयार किया गया है कि जंगली जानवरों को भी पता नहीं चलेगा कि नीचे से वाहन गुजर रहे हैं।

कोटा में मुकुंदरा टाइगर रिजर्व के नीच बनाई जा रही सुरंग का काम अंतिम चरण में पहुंच चुका है। वन्य जीवों के होने की वजह से यहां लगभग 5km लंबी सुरंग बनाई जा रही है।

रेवाड़ी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 2500 रुपये की रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार
रेवाड़ी में ACB टीम का ट्रैप: रिश्वत लेते सहकारी समिति का सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

दिल्ली और मुबंई के बीच सड़क कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए दिल्ली-मुबंई Expressway का निर्माण किया जा रहा है। 8 लेन वाले इस एक्सेस कंट्रोल्ड Green Field Expressway पर 95 हजार करोड़ रुपये की लागत आएगी।

1380km लंबा यह Expressway गुरुग्राम के सोहना के पास गावं अलीपुर से शुरु होता है। गुरुग्राम में दौसा तक के सेक्शन को ऑफिशियल तौर पर वाहनों के लिए खोला जा चुका है। दौसा से सुरंग से पहले कोटा और सुरंग से आगे वडोदरा तक का सेक्शन पूरा हो चुका है।

एक्सप्रेसवे पर हेलिकॉप्टर लैंडिंग की सुविधा
बडोदरा और मुबंई के बीच निर्माण कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है। सुरंग का निर्माण पूरा हो जाने पर न सिर्फ गुरुग्राम से वडोदरा पहुंचना आसान हो जाएगा, बल्कि कई शहरों की कनेक्टिविटी भी बेहतर हो जाएगी।

स्वामित्व योजना से जुडी बड़ी अपडेट: 18 नवंबर को पोर्टल लॉन्च और लाल डोरा मालिकाना हक को लेकर रेवाड़ी डीसी अभिषेक मीणा की बैठक।
स्वामित्व योजना से जुडी बड़ी अपडेट : 18 नवंबर को लॉन्च होगा पोर्टल, देखें डीसी ने क्या निर्देश दिए

NHAI के एक अधिकारी ने बताया कि इस Expressway को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि अगर भविष्य में ट्रैफिक दबाव बढ़ता है तो इसकी चौड़ाई को आराम से बढ़ाया जा सकेगा। इस Expressway पर अलीपुर गांव के साथ ही कई जगहों पर हेलीकॉप्टर उतर सकेंगे।

रेवाड़ी साइबर ठगी मामले में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी से जुड़ी तस्वीर।
रेवाड़ी साइबर ठगी: ऑनलाइन ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर ठगे थे 3.50 लाख रुपये, उत्तराखंड से आरोपी गिरफ्तार
About the Author

Related Articles