Haryana News: हरियाणा में सीएम सैनी ने किया पीएम गति शक्ति कार्गो टर्मिनल का उद्घाटन, इन तीन राज्यों को भी होगा बड़ा फायदा

Haryana News: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र के धीरपुर में इनलैंड कंटेनर डिपो के पीएम गति शक्ति कार्गो टर्मिनल का उद्घाटन किया है। यह अंतरदेशीय कंटेनर डिपो विकसित भारत-विकसित हरियाणा के निर्माण में मील का पत्थर साबित ...

Haryana News: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र के धीरपुर में इनलैंड कंटेनर डिपो के पीएम गति शक्ति कार्गो टर्मिनल का उद्घाटन किया है। यह अंतरदेशीय कंटेनर डिपो विकसित भारत-विकसित हरियाणा के निर्माण में मील का पत्थर साबित होने वाला है।

18 एकड़ भूमि पर बनाया गया है कार्गो टर्मिनल

CM Saini inaugurated PM Gati Shakti Cargo Terminal in Haryana, three states will get big benefit

जानकारी के मुताबिक, पीएम गति शक्ति कार्गो टर्मिनल आधुनिक सुविधाओं से लैस है और यह कंटेनर डिपो 18 एकड़ भूमि पर बनाया गया है। इसके अलावा सर्राफ ग्रुप की ओर से पलवल में 115 एकड़ भूमि पर मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क संचालित किया जा रहा है। वहीं रेवाड़ी में भी 30 एकड़ भूमि पर ट्रांसशिप हब विकसित किया जा रहा है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

क्या बोली सीएम नायब सिंह सैनी

इस दौरान सीएम ने कहा कि कस्टम क्लीयरेंस से लेकर वेयर हाउसिंग और कोल्ड स्टोरेज तक की आधुनिक सुविधाएं अब एक ही जगह पर मिलेंगी।

उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में यह डिपो हरियाणा के लिए गेटवे टू ग्लोबल ट्रेड यानी वैश्विक व्यापार का प्रवेश द्वार बनेगा। डिपो से न केवल लॉजिस्टिक्स की लागत में 20 से 30 प्रतिशत तक की कमी आएगी। बल्कि समय की भी भारी बचत होगी।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

इन राज्यों को भी होगा फायदा

सीएम सैनी ने आगे कहा कि यह डिपो पीएम गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। यह सुविधा न केवल हरियाणा, बल्कि पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पड़ोसी राज्यों के लिए भी एक महत्वपूर्ण लॉजिस्टिक्स गेटवे के रूप में काम करेगी।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !
About the Author