Haryana News: हरियाणा CMO में हो सकती हैं नई नियुक्तियां, जानें वजह 

Haryana News: हरियाणा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इन दिनों अपने ही ऑफिस (CMO) के अधिकारियों से नाराज हैं। इसकी बड़ी वजहें कॉन्ट्रोवर्सी और फीडबैक में कमी बताई ...

Haryana News: हरियाणा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इन दिनों अपने ही ऑफिस (CMO) के अधिकारियों से नाराज हैं। इसकी बड़ी वजहें कॉन्ट्रोवर्सी और फीडबैक में कमी बताई जा ही है। वहीं अपने अधिकारियों की वजह से मुख्यमंत्री कई बार विवादों में फंसने से बचे हैं।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

खबरों की मानें, तो इसी वजह से मुख्यमंत्री ने अपने स्तर पर मॉनिटरिंग बढ़ा दी है और अपने करीबियों से फीडबैक भी लेना शुरू कर दिया है। जिसकी वजह से इन दिनों हरियाणा की ब्यूरोक्रेसी में हलचल मची हुई है। क्योंकि खबरें आ रही है कि हरियाणा सरकार जल्द ही कुछ नए अधिकारियों की नियुक्ति कर सकती है। इसके अलावा कुछ पूर्व मंत्रियों और नेताओं को भी सीएमओ में एडजस्ट किया जा सकता है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

सूत्रों का कहना है कि इसको लेकर चंडीगढ़ से दिल्ली तक लॉबिंग भी शुरू हो गई हैं। बताया जा रहा है कि सीएम नायब सिंह सैनी के CMO में अभी 20 अधिकारियों की टीम है। इनमें से 12 अधिकारी पिछले सीएम मनोहर लाल खट्‌टर के साथ भी काम कर चुके हैं। जबकि, आठ अधिकारियों ने सीएम सैनी के साथ काम किया है।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

About the Author