Haryana News: हरियाणा में लड़का-लड़की भाखड़ा नहर में कूदे, पुलिस को प्रेम प्रसंग का शक

Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में लड़का-लड़की ने भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी। जिसके बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम बुलाई गई। जिसके बाद लड़की को नहर ...

Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में लड़का-लड़की ने भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी। जिसके बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम बुलाई गई। जिसके बाद लड़की को नहर से निकाल लिया गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। फिलहाल लड़का गायब है।

पुलिस अब लड़की परिजनों के बयान दर्ज कर पूरे मामले का पता लगाने में जुटी है। शुरुआती जांच में पुलिस प्रेम प्रसंग का शक जता रही है। हालांकि आधारिक तौर पर पुलिस का बयान सामने नहीं आया है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

लड़की ने 12वीं पास की थी, लड़का ITI कर रहा
जानकारी के अनुसार अंकुश नाम का युवक दुनिया माजरा गांव का रहने वाला है। वह उमरी आईटीआई में पढ़ रहा है। वहीं लड़की भी पास के गांव की ही रहने वाली है। उसने हाल ही में 12वीं की परीक्षा पास की थी।

गांव के पास लड़की ने छलांग लगाई
सूत्रों के अनुसार जब वह सेंटर से घर आ रही थी तो गांव के पास ही उसने भाखड़ा नदी में छलांग लगा दी। हालांकि परिवार को शक है कि उसे धक्का दिया है। वहीं लड़का भी अपने किसी दोस्त के साथ बाइक पर नहर के पास पहुंचा था।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

वह भी नहर में कूद गया। आसपास के लोगों ने तुरंत झांसा पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने वहां पहुंचकर गोताखोरों को बुलाया।इसके बाद गोताखोर प्रगट सिंह की टीम पहुंची।

दोनों में प्रेम प्रसंग का शक
सूत्रों की मानें तो लड़का-लड़की एक दूसरे को जानते हैं। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो सकता है। दोनों एक ही जाति के बताए जा रहे हैं। हालांकि थाना झांसा के SHO गुलाब सिंह ने कहा कि लड़की बॉडी को पुलिस के कब्जे में ले लिया गया है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

 

About the Author