Haryana News: हरियाणा के युवाओं के लिए बड़ी अपडेट, वापस होंगे ग्रुप सी के 1261 पद

Haryana News: हरियाणा सरकार ने HSSC को ग्रुप सी के बचे हुए 1261 पदों को विज्ञापन वापस लेने की मंजूरी दे दी है। अब इन पदों का भर्ती विज्ञापन वापस लेने की मंजूरी दे दी है। अब इन पदों का ...

Haryana News: हरियाणा सरकार ने HSSC को ग्रुप सी के बचे हुए 1261 पदों को विज्ञापन वापस लेने की मंजूरी दे दी है। अब इन पदों का भर्ती विज्ञापन वापस लेने की मंजूरी दे दी है। अब इन पदों का भर्ती विज्ञापन CET 2025 के बाद निकाला जाएगा।

राहत की बात यह है कि जो अभ्यर्ती पहले के विज्ञापन में योग्य थे, वह CET के बाद निकाले जाने वाले नए विज्ञापन के लिए भी योग्य माने जाएंगे।

सरकार की परमिशन के बाद अब हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग इन पदों का विज्ञापन वापस लेने के का नोटिस जारी कर सकता है। इससे पहले सरकार की तरफ से आयोग को ग्रुप डी के 4246 पदों की लिस्ट भेजी है, इन पदों के चयन के लिए योग्य उम्मीदवारों की आयोग से लिस्ट मांग चुकी है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

ग्रुप-डी के 4246 पद जल्द भरे जाएंगे

प्रदेश सरकार ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) को ग्रुप डी के 4246 रिक्त पदों की सूची भेजी है। सरकार ने आयोग से कहा है कि इन पदों के लिए जल्द से जल्द चयन सूची भेजी जाए।

अब यह कर्मचारी चयन आयोग ने फैसला करना है कि ग्रुप डी के ये 4246 पद विज्ञापित किए जाएं और इनके लिए आवेदन मांगे जाएं या जो भर्ती पहले ही चल रही है, उनके लिए जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया हुआ है, उनमें से ही सीईटी की चयन सूची बनेगी।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

मेरिट के आधार पर बनेगी चयन सूची
अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाकर चयन लिस्ट भेज दी जाए। सरकार ने आयोग को जो पत्र भेजा उसके विषय में तो पुनर्विज्ञापित लिखा है, लेकिन पत्र में सिर्फ खाली पदों की संख्या कैटेगरी अनुसा संख्या और जल्द चयन लिस्ट भेजने को कहा है।

मेवात कैडर के अभ्यर्थियों को राहत
हरियाणा सरकार ने PRT के 1456 पदों का विज्ञापन जारी किया था। पिछले साल आयोग ने इसकी लिखित परीक्षा आयोजित की थी, लेकिन रिजल्ट घोषित नहीं किया था। अब आयोग ने PRT पदों के लिए डॉक्यूमेंट की जांच के लिए उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी कर दिए हैं। आयोग ने कहा कि जो डॉक्यूमेंट उम्मीदवारों ने आवेदन भरते समय अपलोड किए थे, उन्हीं के आधार पर दस्तावेजों की जांच होगी।

किसी भी उम्मीदवार को आयोग मुख्यालय नहीं बुलाया जाएगा। अब उम्मीदवारों को उम्मीद बंध गई है कि दस्तावेज जांच के बाद चयन सूची जारी हो जाएगी। उम्मीदवार कह रहे थे कि 12 साल बाद यह भर्ती आई थी, जिसमें इतना समय लगा दिया गया।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

 

 

About the Author