Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, अगले महीने से शुरू होंगे प्राथमिक शिक्षकों के ऑनलाइन ट्रांसफर

Haryana News: हरियाणा में प्राथमिक शिक्षकों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि प्राथमिक शिक्षकों की एसीपी (एश्योर्ड करियर प्रमोशन) में आ रही समस्याएं जल्द ही खत्म होंगी। जुलाई में आनलाइन ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू ...

Haryana News: हरियाणा में प्राथमिक शिक्षकों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि प्राथमिक शिक्षकों की एसीपी (एश्योर्ड करियर प्रमोशन) में आ रही समस्याएं जल्द ही खत्म होंगी। जुलाई में आनलाइन ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, सीएम नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन की मांगों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए जल्द ही ठोस कदम उठाने का भरोसा दिलाया है। वही, शिक्षामंत्री महीपाल ढांडा ने यूनिवर्सिटी के पात्र अनुबंधित सहायक प्राध्यापकों की सेवाएं सुरक्षित करने का वादा दोहराया है।

सीएम सैनी को सौंपा ज्ञापन

Haryana News Big decision of Haryana government, online transfer of primary teachers will start from next month

बताया जा रहा है कि हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष हरिओम राठी, प्रदेश महासचिव बलजीत पूनिया और प्रदेश कोषाध्यक्ष चतर सिंह की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल सीएम निवास पर पहुंचा और यहां मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए मांगों से अवगत कराया।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

ये रखी गई मांगे

-सभी प्राथमिक स्कूलों में मुख्य शिक्षक का पद सृजित कर पदोन्नत किया जाए।

-अंतर जिला स्थानांतरण और सामान्य तबादले शुरू किए जाएं।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

-प्राथमिक विद्यालयों में नियमित सफाई कर्मचारी और चपरासी की व्यवस्था की जाए।

-शिक्षकों से गैर शैक्षणिक कार्य न कराने, पदोन्नति व एसीपी में 50 प्रतिशत अंकों की शर्त हटाकर पदोन्नति की जाए।

– वंचित शिक्षकों की एसीपी का लाभ दिया जाए और अन्य सुविधा दी जाए।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

-इसके अलावा मेडिकल अवकाश और कैशलेस मेडिकल करने की मांग की गई।

About the Author