Haryana News: हरियाणा में ACB की बड़ी कार्रवाई, ASI को रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा

Haryana News: हरियाणा के करनाल के मॉडल टाउन पुलिस चौकी में तैनात ASI कुलबीर सिंह को एंटी करप्शन ब्यूरो ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कोर्ट परिसर की पार्किं में की गई, जहां ...

Haryana News: हरियाणा के करनाल के मॉडल टाउन पुलिस चौकी में तैनात ASI कुलबीर सिंह को एंटी करप्शन ब्यूरो ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कोर्ट परिसर की पार्किं में की गई, जहां आरोपी ASI खुद शिकायतकर्ता को पैसे लेकर बुलाता था।

शिकायत मिलने के बाद ACB ने पहले नोटों के नंबर नोट किए, उन पर पाउडर लगाया और फिर मौके पर टीम तैनात कर दी। जैसे ही ASI ने पैसे हाथ में लिए, टीम ने तुरंत उसे पकड़ लिया। अब ACB उससे पूछताछ कर रही है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

प्रणामी मंदिर के पास हुआ था झगड़ा, केस में मांगी थी घूस
जानकारी के अनुसार करनाल के प्रणामी मंदिर के पास कुछ समय पहले किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस मामले की शिकायत मॉडल टाउन पुलिस चौकी में पहुंची थी, जहां ASI कुलबीर सिंह मामले की जांच कर रहा था। आरोप है कि इसी मामले में एएसआई ने शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी।

 

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

About the Author