Haryana News: हरियाणा में BAMS के स्टूडेंट ने की आत्महत्या, कॉलेज के पास खेत में मिला शव

  Haryana News: हरियाणा के जींद में BAMS के स्टूडेंट ने आत्महत्या कर ली। युवक का शव ढाबे के पीछे खेतों में मिला है। उसके पास में सल्फास की खाली डिब्बी भी मिला है। शव को जींद के सिविल अस्पताल ...

 

Haryana News: हरियाणा के जींद में BAMS के स्टूडेंट ने आत्महत्या कर ली। युवक का शव ढाबे के पीछे खेतों में मिला है। उसके पास में सल्फास की खाली डिब्बी भी मिला है। शव को जींद के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

जानकारी के मुताबिक, सोनीपत जिले के बड़ौदा का 25 वर्षीय हर्षित जींद के कंडेला के पास गंगापुत्र आयुर्वेदिक कॉलेज में BAMS की पढ़ाई कर रहा था। वह हॉस्टल में ही रहता था और प्रथम वर्ष का स्टूडेंट था। कॉलेज के पास ही ढाबे के पीछे हर्षित का शव पड़ा मिला।

पुलिस ने परिजनों को बुलाया
लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतक के शरीर पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं मिले हैं। शव के पास जहरीली सल्फास की खाली डिब्बी मिली है। आशंका है कि हर्षित ने सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या की है।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

मामले की जांच कर रही पुलिस
सदर थाना पुलिस के जांच अधिकारी का कहना है शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। हर्षित की मौत कैसे हुई, इसके सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। जानकारी मुताबिक हर्षित रात से ही हॉस्टल से लापता था। रात को 9 बजे साथियों ने फोन किया लेकिन उनसे कॉल नहीं उठाया।

 

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

About the Author