Haryana News: अवैध खनन को लेकर प्रशासन सख्त, 30 वाहनों का चालन कर लगाया 2 लाख से ज्यादा का जुर्माना

खनन एवं भू-विज्ञान विभाग के महनिदेशक श्री के.एम.पांडुरंग के निर्देशानुसार अवैध खनन के खिलाफ कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। जिला यमुनानगर में जिला प्रशासन व खनन विभाग द्वारा 1392 वाहनों की चैकिंग के दौरान 30 वाहनों के चालान कर ...

खनन एवं भू-विज्ञान विभाग के महनिदेशक श्री के.एम.पांडुरंग के निर्देशानुसार अवैध खनन के खिलाफ कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। जिला यमुनानगर में जिला प्रशासन व खनन विभाग द्वारा 1392 वाहनों की चैकिंग के दौरान 30 वाहनों के चालान कर 2 लाख 96 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

 

rewari politics
Rewari Politics: Deepika Yadav का Video क्यों हटाया गया? Manoj Yadav ने AI फोटो बताया

खनन एवं भू-विज्ञान के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि एसडीएम छछरौली की टीमों द्वारा 726 वाहनों की चैकिंग के दौरान आरटीए विभाग द्वारा 6 वाहनों का चालान कर 40 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसी प्रकार एसडीएम जगाधरी की टीमों द्वारा 190 वाहनों की चैकिंग के दौरान 12 वाहनों का चालान कर 1 लाख 77 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

 

Haryana News :Flights to Jammu and Ahmedabad will also start soon from Hisar Airport.
Haryana News: हिसार एयरपोर्ट से जल्द जम्मू और अहमदाबाद के लिए भी उड़ानें शुरू होंगी

उन्होंने बताया कि एसडीएम रादौर की टीमों द्वारा 326 वाहनों की चैकिंग के दौरान 6 वाहनों का चालान कर 19 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसी प्रकार एसडीएम व्यासपुर की टीम द्वारा 150 वाहनों की चैकिंग के दौरान 6 वाहनों का चालान कर 60 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। उन्होंने बताया कि जिला के सभी एसडीएम, पुलिस विभाग व खनन विभाग के अधिकारियों द्वारा निरंतर दिन-रात चैकिंग की जा रही है।

 

SUPVA students shine at MIFF 2026: Special screenings of three films and a documentary to be held in Mumbai.
MIFF 2026 में चमके सुपवा के छात्र: मुंबई में होगी 3 फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री की विशेष स्क्रीनिंग

उन्होंने बताया कि यमुनानगर जिला से निकल रही यमुना नदी सहित अन्य स्थानों पर अवैध खनन रोकने व बिना ई-रवाना बिल के निकलने वाले खनिज वाहनों पर पूरी संजीदगी के साथ मॉनिटरिंग की जा रही है। जिला में दिन-रात जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त टीमें जहां सडक़ों पर बिना ई-रवाना बिल के खनिज वाहनों की जांच कर रही है वहीं नियमों की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई भी सुनिश्चित की जा रही है।

About the Author