Haryana News: हरियाणा के कैथल के पास बड़ा हादसा हुआ है। जहां हिसार से चंडीगढ़ जा रही बस हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कई लोग गंभीर घायल हो गए।
कलायत के पास बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग घटना स्थल पर इकट्ठा हो गए। वहीं घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी गई है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। राहत व बचाव का कार्य किया जा रहा है।








