Haryana News: हरियाणा में 86 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म, विरोध किया तो बुरी तरह पीटा

Haryana News: हरियाणा के जुलाना में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक गांव में 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म करने और मार पिटाई करने ...

Haryana News: हरियाणा के जुलाना में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक गांव में 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म करने और मार पिटाई करने के आरोप में पुलिस ने 61 वर्षीय वयक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।

एक वयक्ति ने जुलाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 86 वर्षीय मां उम्र ज्यादा होने से मानसिक रूप से परेशान है। इसी का गांव के 61 वर्षीय खजान सिंह ने फायदा उठाया।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

उसने बताया कि 30 अप्रैल दोपहर को परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर सो रहे थे, जबकि उसकी मां गली के साथ लगते कमरे में सो रही थी। जहां पर खजान सिंह फायदा उठाकर कमरे में घुस गया। जहां पर महिला के साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर उसके साथ मार पिटाई भी की। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

जुलाना थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि जुलाना थाना क्षेत्र के गांव में एक महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

About the Author