Haryana News: हरियाणा में 2 महिलाओं समेत 6 व्यक्ति यमुना में डूबे, बचाने आया मंदिर का पुजारी भी शामिल

  Haryana News: हरियाणा के यमुनानगर में दोपहर को यमुना घाट में नहाते समय 6 व्यक्ति पानी में डूब गए। इनमें 3 महिलाएं है। मंदिर का पुजारी और उनकी पत्नी भी शामिल है। गुरुवार को ये सभी गंगा दशहरा स्नान ...

 

Haryana News: हरियाणा के यमुनानगर में दोपहर को यमुना घाट में नहाते समय 6 व्यक्ति पानी में डूब गए। इनमें 3 महिलाएं है। मंदिर का पुजारी और उनकी पत्नी भी शामिल है। गुरुवार को ये सभी गंगा दशहरा स्नान के लिए यहां आए थे। दो महिलाओं को बचाने की कोशिश में 4 अन्य भी पानी में डूब गए।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक यमुनानगर में यमुना के किनारे बने हनुमान मंदिर घाट पर सिटी सेंटर के पीछे दोपहर को डेढ़ बजे के करीब कुछ महिलाएं और पुरुष स्नान कर रहे थे। इसी बीच दो महिलाएं यमुना घाट पर बनी रेलिंग के आगे चली गई। कुछ देर बाद ही गहरे पानी में डूबने लगी। दोनों महिलाओं को बचाने के लिए पास में नहा रहे दो व्यक्ति भी गहरने पानी में चले गए और वो भी डूबने लगे।

2 महिलाओं और दो पुरुषों को यमुना में डूबते देखकर वहां हड़कंप मच गया। लोगों की चीख पुकार सुनकर मंदिर के पुजारी और उसकी पत्नी मौके पर पहुंची और डूब रही महिलाओं और पुरुषों को बचाने के लिए यमुना में छलांग लगा दी। दोनों भी उनको बचा नहीं पाए और साथ में ही डूब गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

 

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !
About the Author