Haryana News: हरियाणा में भीषण हादसे में 4 लोगों की मौत, 5 घंटे गाड़ी में फंसे रहे

Haryana News: हरियाणा के महेंद्रगढ़ में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। देर रात 2 बजे तेज रफ्तार का डंपर में घुस गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भयंकर था की कार बुरी तरह ...

Haryana News: हरियाणा के महेंद्रगढ़ में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। देर रात 2 बजे तेज रफ्तार का डंपर में घुस गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भयंकर था की कार बुरी तरह से चिपक गई। 5 घंटे की मशक्कत के बाद खिड़कियों को काटकर शव बाहर निकाले गए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए महेंद्रगढ़ के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है।

मृतकों की पहचान गुरुग्राम निवासी सिकोपुर के गौरव व सचिन, पंचगांव के कंवरपाल और यूपी के सचिन के रूप में हुई है। सचिन गुरुग्राम में जिम चला रहा था।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

कुआं पूजन कार्यक्रम के लिए महेंद्रगढ़ आए थे
जानकारी के मुताबिक 4 लोग वरना कार में महेंद्रगढ़ में कुआं पूजन में शामिल होने के लिए गए थे। कार्यक्रम के बाद रात को महेंद्रगढ़ से कनीना होते हुए गुरुग्राम जा रहे थे।

डंपर में घुसी कार, 90 की थी स्पीड
उन्हानी गांव की नहर के पास रोड टूटा हुआ था। इस वजह से आगे चल रहे डंपर की स्पीड कम हुई थी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार से आ रही कार डंपर में घुस गई। इस वजह से शवों को निकालने के लिए पुलिस ने सुबह 2 क्रेन बुलाई।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

खिड़कियां काटकर शव निकाले
शवों को पहले क्रेन के जरिए बाहर निकाला गया। इसके बाद कार की खिड़कियों को काटकर उसके अंदर से 4 लोगों को बाहर निकाला। इस बीच फोन नहीं मिलने पर उसके परिजन भी उनको ढूंढते हुए महेंद्रगढ़ तक पहुंच गए।

 

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

About the Author