Haryana News: हरियाणा में बादली हलके के 3 गांव झज्जर तहसील में होंगे शिफ्ट, सुधरेगी झज्जर के खेल मैदानों की सूरत

Haryana News: हरियाणा में बादली हलके के अंतर्गत आने वाले 3 गांव भिंडवास, बिलोचपुर व शाहजहांपुर को मातनहेल तहसील से शिफ्ट करके झज्जर तहसील के अंतर्गत लाया जाएगा। चुनावों के चलते यह मामला लटकता चला आ रहा था। अब प्रदेश ...

Haryana News: हरियाणा में बादली हलके के अंतर्गत आने वाले 3 गांव भिंडवास, बिलोचपुर व शाहजहांपुर को मातनहेल तहसील से शिफ्ट करके झज्जर तहसील के अंतर्गत लाया जाएगा। चुनावों के चलते यह मामला लटकता चला आ रहा था।

अब प्रदेश की सीमाओं में बदलाव के लिए कृष्ण लाल पंवार की अध्यक्षता वाली कैबिनेट सब-कमेटी की बैठक में इन गांवों को शिफ्ट करने का प्रस्ताव रखा जाएगा। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने विधानसभा में बताया कि कैबिनेट सब-कमेटी की ओर से इस संदर्भ में झज्जर जिला प्रशासन से रिपोर्ट भी मांगी गई है।

बादली विधायक कुलदीप वत्स ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि ये तीनों गांव झज्जर जिला मुख्यालय के नजदीक हैं। मातनहेल की दूरी काफी अधिक है। ऐसे में लोगों को परेशानी होती है। फरवरी-2024 में भी कुलदीप वत्स ने गांवों का मुद्दा उठाया था।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

जनगणना के चलते नहीं हुई था सीमाओं में बदलाव

विपुल गोयल ने कहा कि फरवरी-2024 में केंद्र सरकार ने जनगणना के चलते सीमाओं के बदलाव में रोक लगा दी थी। इसके बाद मार्च में लोकसभा के चुनावों की घोषणा हो गई। फिर विधानसभा चुनावों का ऐलान हो गया। ऐसे में इस काम में देरी होती चली गई।

अब डीसी की रिपोर्ट के बाद कैबिनेट सब-कमेटी की अगली ही बैठक में इस पर विचार किया जाएगा। गोयल ने स्वीकार किया कि इन गांवों के सामने समस्या है। उन्होंने गांवों को झज्जर तहसील के अधीन लाने का आश्वासन भी दिया।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

सुधरेगी झज्जर के खेल मैदानों की सूरत

झज्जर से विधायक गीता भुक्कल के सवाल पर खेल मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि स्वामी दयानंद खेल स्टेडियम के रखरखाव व मिट्टी भरत के लिए 61 लाख 83 हजार रुपये की मंजूरी प्रदान की गई है।

बॉक्सिंग हॉल की मरम्मत पहले ही करवाई जा चुकी है। मातनहेल व कबलाना स्टेडियम में सुविधाओं के लिए भी राशि मंजूर की है। भुक्कल ने कहा कि स्वामी दयानंद स्टेडियम सहित गांवों में खेल परिसरों की जर्जर हालत है। इनमें मूलभूत सुविधाएं भी नहीं हैं।

Beware of rumours on LPG supply: Government sets up control rooms in every district
LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट

About the Author