Haryana New DGP: हरियाणा को नया DGP अगस्त में मिलेगा, 11 आईपीएस अफसरों के नाम पर होगी चर्चा

  Haryana New DGP: हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर का 2 साल का कार्यकाल अगस्त में पूरा होगा। हालांकि उनकी रिटायरमेंट में अभी 16 महीने बचे है। लेकिन सरकार नए डीजीपी के लिए पैनल तैयार करने पर मंथन शुरू ...

 

Haryana New DGP: हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर का 2 साल का कार्यकाल अगस्त में पूरा होगा। हालांकि उनकी रिटायरमेंट में अभी 16 महीने बचे है। लेकिन सरकार नए डीजीपी के लिए पैनल तैयार करने पर मंथन शुरू हो गया है।

नियमों के अनुसार डीजीपी का कार्यलाक खत्म होने के 2 महीने पहले संघ लोक सेवा आयोग को नया पैनल भेजना जरूरी है। सरकार में इसको लेकर हलचल शुरु हो गई है। वैसे तो प्रकाश सिंह केस में सुप्रीम कोर्ट ने डीजीपी का न्यूनतम कार्यकाल 2 साल तय किया है, पर अधिकतम कार्यकाल के लिए सरकार के पास पूरा अधिकार सुरक्षित है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

इस ने पैनल में 30 साल की नौकरी करने वाले 11 आईपीएस अधिकारियों का नाम भेजा जाएगा। डीजी रैंक के कुल 8 अधिकारियों में से 5 इसलिए दौड़ से बाहर हो जाएंगे, क्योंकि ये इसी साल रिटायर हो रहे हैं। पैनल में 1994 बैच तक के आईपीएस अधिकारियों का नाम शामिल होगा, जिसमं से पात्र होने वाले 4 अफसर अभी एडीजीपी रैंक पर है। उनमें से किसी को डीजीपी बनाने की स्थिति में पहले उन्हें DG रैंक पर प्रमोट करना होगा।

पैनल के लिए 11 नामों पर होगी चर्चा
सरकार अगर नए डीजीपी के नाम का पैनल भेजती है तो उसमें वरिष्ठता के तहत 11 आईपीएस अधिकारियों नामों पर चर्चा संभावित है। इनमें मौजूदा डीजीपी शत्रुजीत कपूर का नाम भी शामिल होगा।

उनके अलावा 1988 बैच के मनोज कुमार यादव, 1989 बैच के मोहम्मद अकील, 1991 बैच के आलोक कुमार राय व संजीव कुमार जैन, 1992 बैच के ओपी सिंह व अजय सिंघल, 1993 बैच के आलोक मित्तल व डॉ. SS चावला, 1994 बैच के नवदीप सिंह विर्क और उनकी पत्नी कला रामचंद्रन के नाम भी है।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

5 IPS अफसर होंगे रेस से बाहर
डीजीपी कपूर को छोड़कर डीजी रैंक के 5 अधिकारियों का सेवाकाल 6 महीने से कम होने की वजह से उनका नाम यूपीएएसी की शॉर्टलिस्ट से बाहर हो जाएगा। नियमों के तहत पैनल में शामिल नामों पर विचार करने के लिए अफसर का सेवाकाल 6 महीने से ज्यादा होना जरूरी है।

DG होमगार्ड देसराज सिंह की सेवानिवृत्त इसी
DG होमगार्ड देसराज सिंह की रिटायरमेंट इसी महीने में होगी। 1988 बैच के मनोज यादव 31 जुलाई को रिटायर हो रहे हैं। वर्तमान में वह केंद्र सरकार में अपनी सेवाएं दे रहे हैं । 1989 बैच के डीजी (जेल) मोहम्मद अकील 31 दिसंबर, 1991 बैच के आलोक कुमार राय 30 सितंबर और 1992 बैच के ओ.पी. सिंह 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होंगे।

 

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

 

About the Author