Haryana High Alert: हरियाणा के सिरसा में हमला, तेज रोशनी के बाद हुआ धमाका

Haryana High Alert: भारत और पाकिस्तान के बढ़ते तनाव के बीच हरियाणा के सिरसा में ड्रोन की मूवमेंट देखी गई। इससे जुड़े कुछ सीसीटीवी भी सामने आए हैं, जिससे तेज रोशनी के साथ धमाके की आवाज आई। सिरसा में एयरफोर्स ...

Haryana High Alert: भारत और पाकिस्तान के बढ़ते तनाव के बीच हरियाणा के सिरसा में ड्रोन की मूवमेंट देखी गई। इससे जुड़े कुछ सीसीटीवी भी सामने आए हैं, जिससे तेज रोशनी के साथ धमाके की आवाज आई। सिरसा में एयरफोर्स स्टेशन भी है। धमाके की जानकारी मिलते ही पुलिस और एयरफोर्स की टीम मौके पर पहुंची।

सिरसा में रात 12.15 बजे फतेह 1 मिसाइल से नाकाम हमले की कोशिश की गई। जिसे हमारी सेना ने मार गिराया। मिसाइल के टुकड़े रानियां चुंगी के खेतों में मिले हैं।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

सब्जी मंडी के साथ झंडी वाली गली से सीधे खाजा खेड़ा के खेतों की तरफ गिरा है। रानियां के गांव फिरोजाबाद के पास भी एक मिसाइल का टुकड़ा मिला है जिसे प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिया है

वहीं सिरसा स्थित चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी में 10 और 11 मई को होने वाले एग्जाम स्थगित कर दिए गए हैं। शुक्रवार शाम 7 बजे से पंचकूला, अंबाला और पानीपत में ब्लैकआउट किया गया था। अंबला स्थित एयरफोर्स स्टेशन पर पहली बार एयर अटैक किया गया था।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों की छुटि्टयां कैंसिल
हरियाणा में हवाई हमले जैसी स्थिति से बचने के लिए शिक्षा बोर्ड ने अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द कर दी गई है। पंजाब बॉर्डर के साथ लगते सिरसा, फतेहाबाद, कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र और अंबाला में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। डॉक्टरों, फायर ब्रिगेड और पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। उनके हेडक्वार्टर छोड़ने पर रोक लगा दी गई है।

वहीं सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में इमरजेंसी हालात से निपटने के लिए 25% बैड रिजर्व रखवा लिए गए हैं। इमरजेंसी के बारे में सूचना देने के लिए 48 घंटे में प्रदेश के सभी साढ़े 7 हजार गांवों में सायरन लगाए जा रहे हैं।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

 

About the Author