Haryana Heatwave Alert: हरियाणा में 45 डिग्री पार पहुंचा तापमान, हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी

  Haryana Heatwave Alert: हरियाणा में गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरु कर दिया है। मौसम विभाग ने हरियाणा में लू की चेतावनी जारी की है। प्रदेश में आज से लू चलेगी। मौसम विभाग ने दिन और रात दोनों ...

 

Haryana Heatwave Alert: हरियाणा में गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरु कर दिया है। मौसम विभाग ने हरियाणा में लू की चेतावनी जारी की है। प्रदेश में आज से लू चलेगी। मौसम विभाग ने दिन और रात दोनों के समय लू की संभावना जताई है। सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, जींद, रोहतक में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

वहीं भिवानी, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में लू का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन शहरों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच सकता है। रविवार को हरियाणा के 18 जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया था।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

सबसे ज्यादा तापमान सिरसा और रोहतक में दर्ज किया गया है। यहां तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया था। हालांकि मौसम विज्ञानियों ने 11 जून तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई है। 2 दिन तक राजस्थान से सटे हरियाणा के दक्षिण-पश्चिमी इलाकों में रेगिस्तानी हवाएं चलने से तापमान में इजाफा हो सकती है।

हरियाणा में 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 9 जून को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद और रोहतक में ओरेंज अलर्ट। भिवानी, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में यलो अलर्ट।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

मौसम विभाग ने 10 जून को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद और रोहतक में ओरेंज अलर्ट। कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, नारनौल, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, फरीदाबाद, पलवल, पानीपत और सोनीपत में यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने 11 जून को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद और रोहतक, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, नारनौल, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, फरीदाबाद, पलवल, पानीपत और सोनीपत में यलो अलर्ट जारी किया है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !
About the Author