Haryana : हरियाणा से चंडीगढ़ तक नई वोल्वो बस सेवा शुरू, केवल 5 घंटे में सफर होगा पूरा, यहां देखे टाइम टेबल

Haryana : हरियाणा के गुरुग्राम से चंडीगढ़ तक का सफर अब बस से भी 5 घंटे में पूरा हो सकेगा। बता दें कि परिवहन विभाग ने कटरा एक्सप्रेस वे के जरिए नई वोल्वो बस सेवा शुरू की गई है। इससे ...

Haryana : हरियाणा के गुरुग्राम से चंडीगढ़ तक का सफर अब बस से भी 5 घंटे में पूरा हो सकेगा। बता दें कि परिवहन विभाग ने कटरा एक्सप्रेस वे के जरिए नई वोल्वो बस सेवा शुरू की गई है। इससे यात्रियों को सफर में बड़ी राहत मिलेगी। अब तक गुरुग्राम से चंडीगढ़ जाने के लिए या तो दिल्ली होकर जाना पड़ता था या फिर KMP मार्ग का उपयोग करना पड़ता था, जिससे यात्रा में छह से सात घंटे लगते थे।

गुरुग्राम और चंडीगढ़ यात्रा में समय की होगी बचत
लेकिन इस नई बस सेवा से यात्रियों को समय की बचत होगी और सफर आरामदायक होगा। नई बस सेवा के शुरू होने से गुरुग्राम और चंडीगढ़ के बीच यात्रा करने वालों को बेहतर परिवहन विकल्प के साथ-साथ समय की भी बचत होगी।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

पहले कितना लगता था समय
महाप्रबंधक हरियाणा रोडवेज गुरुग्राम भारत भूषण गोगिया ने बताया कि अब तक यात्रियों को गुरुग्राम से चंडीगढ़ जाने के लिए या तो दिल्ली होते हुए लगभग सात घंटे या फिर केएमपी एक्सप्रेसवे के जरिए लगभग छह घंटे का समय लगता था। लेकिन अब कटरा एक्सप्रेसवे के खुलने के बाद यह यात्रा मात्र पांच घंटे में पूरी की जा सकेगी। इस पहल से यात्रियों का समय बचेगा और उनकी यात्रा आरामदायक होगी।

यहां देखें टाइम टेबल
वोल्वो बस गुरुग्राम बस स्टैंड से सुबह 4:30 प्रस्थान करेगी जो बादली, केएमपी, कटरा एक्सप्रेसवे, 152डी, जीरकपुर होते हुए चंडीगढ़ पहुंचेगी। वहीं दूसरी बस गुरुग्राम बस सुटैंड से सुबह 11 बजे प्रस्थान करेगी और बादली, केएमपी, पानीपत, करनाल होते हुए चंडीगढ़ पहुंचेगी।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

चंडीगढ़ बस स्टैंड से कब चलेगी बस
वहीं, चंडीगढ़ बस स्टैंड से गुरुग्राम के लिए दोपहर 12:15 बजे बस चलेगी और करनाल, पानीपत, केएमपी, बादली होते हुए गुरुग्राम पहुंचेगी। चंडीगढ़ से दूसरी बस शाम 5:30 बजे वाया जीरकपुर, 152 डी, कटरा एक्सप्रेस वे, केएमपी तथा बादली होते हुए गुरुग्राम बस स्टैंड पहुंचेगी।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया
About the Author