Haryana: बाढ़ और बादल फटने से निपटने के लिए सरकार पूरी तरह तैयार: अनिल विज

Haryana: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि बाढ़ और बादल फटने से होने वाले नुकसान से निपटने के लिए सभी सरकारें पूरी तरह सचेत हैं और पीड़ितों को हर संभव मदद पहुंचाने के लिए ...

Haryana: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि बाढ़ और बादल फटने से होने वाले नुकसान से निपटने के लिए सभी सरकारें पूरी तरह सचेत हैं और पीड़ितों को हर संभव मदद पहुंचाने के लिए तैयार हैं।

पर्यावरणविदों को करना होगा अध्ययन

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

अनिल विज ने कहा कि बादल फटने की घटनाओं के पीछे के कारणों पर पर्यावरणविदों को अध्ययन और विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस वर्ष असामान्य रूप से बादल फटने की घटनाएं हो रही हैं, जिनसे गांव के गांव तबाह हो रहे हैं। यह स्थिति पहले इतनी गंभीर नहीं थी, इसलिए विशेषज्ञों को इसके कारणों की गहराई से जांच करनी होगी।

 विज ने कहा कि गत दिनों वैष्णो देवी में पहाड़ खिसकने से 30 से ज्यादा लोगों की मौत हुई हैं, उसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक व्यक्त किया है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

आपदा प्रबंधन के लिए सरकार तैयार

उन्होंने कहा कि सरकार प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। प्रभावित क्षेत्रों में इंफ्रास्ट्रक्चर की बहाली और लोगों को राहत पहुंचाने का काम तेजी से किया जा रहा है।

Commonwealth Games: Haryana athletes won 10 medals; Aarti Singh Rao extended her congratulations.
Commonwealth Games: हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते 10 पदक, आरती सिंह राव ने दी शुभकामनाएं

 

About the Author