Haryana: हरियाणा सरकार का रक्षाबंधन पर तोहफा, महिलाएं करेंगी रोडवेज में मुफ्त सफर

Haryana News: रक्षाबंधन के अवसर पर हरियाणा सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को एक विशेष तोहफा दिया है। 8 और 9 अगस्त को राज्य की सभी महिलाएं और उनके साथ 15 वर्ष तक के बच्चे हरियाणा रोडवेज की बसों में ...

Haryana News: रक्षाबंधन के अवसर पर हरियाणा सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को एक विशेष तोहफा दिया है। 8 और 9 अगस्त को राज्य की सभी महिलाएं और उनके साथ 15 वर्ष तक के बच्चे हरियाणा रोडवेज की बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगे।

यह घोषणा परिवहन मंत्री अनिल विज ने चंडीगढ़ में मीडिया को संबोधित करते हुए की। उन्होंने बताया कि इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा मंजूरी दे दी गई है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

परिवहन मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह सुविधा केवल हरियाणा राज्य की सीमाओं तक ही सीमित नहीं होगी, बल्कि दिल्ली और चंडीगढ़ तक जाने वाली साधारण रोडवेज बसों में भी महिलाएं और उनके 15 वर्ष तक के बच्चे बिल्कुल निशुल्क यात्रा कर सकेंगे।

सरकार ने यह फैसला इसलिए लिया है ताकि महिलाएं रक्षाबंधन से एक दिन पहले (8 अगस्त) अपने भाइयों के घर जा सकें और 9 अगस्त को लौटते समय भी उन्हें किसी प्रकार की परेशानी ना हो। इससे महिलाओं को त्योहार के अवसर पर यात्रा करने में न केवल आर्थिक राहत मिलेगी, बल्कि वे सुरक्षित और सुलभ यात्रा का अनुभव भी कर सकेंगी।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

यह मुफ्त यात्रा की सुविधा केवल हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों (Ordinary Buses) में ही मान्य होगी। वोल्वो, एसी, डीलक्स जैसी श्रेणियों की बसों में यह सुविधा लागू नहीं होगी।

 

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

About the Author