हरियाणा पर्यटन निगम को मिला इंडिया टुडे पर्यटन अवार्ड (India Today Tourism Award)

शुक्रवार को नई दिल्ली के ओबराय होटल में आयोजित इंडिया टुडे टूरिज्म (India Today Tourism Award) सर्वे अवार्ड्स, 2022 में ट्रेवल और पर्यटन उद्योग के कई विशेषज्ञों को एक साथ एक छत के नीचे लाने की कोशिश की गई। इस ...

शुक्रवार को नई दिल्ली के ओबराय होटल में आयोजित इंडिया टुडे टूरिज्म (India Today Tourism Award) सर्वे अवार्ड्स, 2022 में ट्रेवल और पर्यटन उद्योग के कई विशेषज्ञों को एक साथ एक छत के नीचे लाने की कोशिश की गई। इस इवेंट में महामारी के बाद यह उद्योग जगत कैसे वापसी करे, इस बात पर चर्चा की गई।

पर्यटन क्षेत्र को एक प्रमुख रोजगार जनरेटर बनाने की योजनाओं के बारे में विचार विमर्श हुआ । हरियाणा पर्यटन निगम (Haryana Tourism Corporation) के चेयरमैन अरविन्द यादव ने कहा “भारत में पर्यटन क्षेत्रों की कोई कमी नहीं है और आने वाले दिनों में पर्यटन के लिए और अधिक संभावनाएं होंगी” इस कार्यक्रम में विभिन्न हितधारकों को इंडिया टुडे पर्यटन पुरस्कार (India Today Tourism Award) प्रदान किए।

पुरस्कार प्राप्त करते हुए, चेयरमैन अरविंद यादव ने इंडिया टुडे समूह को धन्यवाद दिया और कहा कि ऐसे समय में जब कोरोना महामारी के दौरान टूरिज्म सेक्टर सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ, उस दौरान पर्यटन पुरस्कारों का संचालन करना अपने आप में एक चुनौती हो सकती है। यह भारत के कई ऊर्जावान राज्य पर्यटन निकायों के प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करने का एक अभ्यास है।

Indian Army CEE 2026 Result: List of selected candidates released; candidates from 4 districts, including Rewari, can download their admit cards.
Indian Army CEE 2026 Result: चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, Rewari समेत 4 जिलों के अभ्यर्थी डाउनलोड करें Admit Card

India Today Tourism Award

हरियाणा को इंडिया टुडे टूरिज्म अवार्ड (India Today Tourism Award) मिला। कुरूक्षेत्र को आध्यात्मिक श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ आध्यात्मिक गंतव्य स्थान माना गया। कुरूक्षेत्र स्थलों के सबसे पवित्र स्थलों में से एक है। यह वह स्थान है जहां, महाभारत का युद्ध लड़ा गया यहीं भगवान श्री कृष्ण ने गीता का ज्ञान दिया। संयुक्त राष्ट्र सांस्कृतिक संगठन यूनेस्को द्वारा इस स्थान को विश्व विरासत स्थल के रूप में सूचीबद्ध किया गया था। हरियाणा पर्यटन निगम (Haryana Tourism Corporation) के चेयरमैन अरविंद ने य़ह अवार्ड प्राप्त किया l

इस अवसर पर केंद्रीय सांस्कृतिक मंत्री अर्जुन मेघवाल, हरियाणा पर्यटन निगम  चेयरमैन अरविंद यादव, पर्यटन मंत्री उत्तराखंड सतपाल महाराज, पर्यटन मंत्री हिमाचल प्रदेश हर्षवर्धन, भारत सरकार में पर्यटन सचिव अरविंद सिंह, हरियाणा पर्यटन के निगम के अतिरिक्त मुख्यसचिव एम.डी सिन्हा मौजूद रहे l

PM Narendra Modi to flag off the country's first hydrogen train; virtual event in Rewari tomorrow.
देश की पहली Hydrogen Train को PM Narendra Modi दिखाएंगे हरी झंडी | Rewari में Virtual कार्यक्रम कल

 

 

Char Dham Yatra 2026: Online registration, helicopter booking, and essential rules – complete information.
Char Dham Yatra 2026: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, हेलीकॉप्टर बुकिंग और जरूरी नियम, पूरी जानकारी
About the Author