Haryana Electricity Bill: हरियाणा के सोनीपत जिले में इन गांवों में बिजली का बिल आएगा जीरो, सरकार बना रही ये बड़ा प्लान

Haryana Electricity Bill: हरियाणा के सोनीपत जिले से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। यहां जिले के गांवों को मॉडल सोलर विलेज बनाने की पूरी तैयारी है। खबरों की मानें, तो 5 हजार से ज्यादा आबादी वाले गांवों में ...

Haryana Electricity Bill: हरियाणा के सोनीपत जिले से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। यहां जिले के गांवों को मॉडल सोलर विलेज बनाने की पूरी तैयारी है। खबरों की मानें, तो 5 हजार से ज्यादा आबादी वाले गांवों में सोलर पैनल (Solar Pannel) लगाए जाएंगे।

दरअसल, केंद्र सरकार ने सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना (Surya Ghar-Free Electricity Scheme) के तहत सौर ऊर्जा परियोजनाओं पर 1 करोड़ रुपये खर्च करने का फैसला किया है।

खबरों की मानें, तो सोनीपत के डीसी डॉ. मनोज कुमार ने शुक्रवार को लघु सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में बिजली विभाग और हरियाणा रिन्यूएबल एनर्जी डिवेलपमेंट एजेंसी के अधिकारियों के साथ बैठक की है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

बैठक में DC ने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि मॉडल सोलर विलेज (Model Solar Village) चुनने के लिए शुरुआत में तीन गांवों का चयन करें। प्रतियोगिता और नियमों के आधार पर गांव को चुना जाए।

केंद्र सरकार की ओर से सौर ऊर्जा परियोजनाओं पर 1 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सोलर मॉडल विलेज बनाने के लिए उसी गांव का चयन किया जाए, जिसकी जनसंख्या 5 हजार से ज्यादा है। मॉडल सोलर विलेज में हर परिवार के लिए एक किलोवॉट सौर पैनल (solar panel) लगवाने के लिए 65 हजार रुपये की लागत आएगी, जिसमें से 30 हजार रुपये की ग्रांट केंद्र सरकार की ओर से दी जाएगी। जबकि प्रदेश सरकार अनुदान रूप में 15 हजार रुपये देगी।

उपायुक्त ने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना के लिए लोगों को जागरूक करें, ताकि ज्यादा से ज्यादा पात्र व्यक्ति इस योजना का लाभ उठा सके।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

इन परिवारों को मिलेगा लाभ

डीसी ने बताया कि प्रदेश के ऐसे परिवार, जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम है, वह इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। सोलर पैनल लगाने का खर्च 1 लाख 10 हजार रुपये है। 60 हजार रुपये की राशि केंद्र सरकारऔर 50 हजार रुपये की राशि हरियाणा सरकार की ओर से दी जाएगी। इस योजना का लाभ लेने से बिजली बिल जीरो हो जाएगा और जो अतिरिक्त बिजली बचेगी, उस बिजली को भी सरकार खरीदेगी, जिससे लोगों की अतिरिक्त आय होगी।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया
About the Author