Haryana News: हरियाणा को PM मोदी देंगे बड़ा तोहफा, जानिए क्या-क्या होगा खास?

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भारत वर्ष के हित को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेते है, जबकि कांग्रेस पार्टी हमेशा वोट बैंक को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेती ...

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भारत वर्ष के हित को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेते है, जबकि कांग्रेस पार्टी हमेशा वोट बैंक को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर विकसित भारत की नींव को सुदृढ करने के लिए प्रदेश में पहुंचेंगे तथा हरियाणा वासियों को दो विकास परियोजनाओं को तोहफा देंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को हिसार में महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे से पहली उड़ान का शुभारंभ करेंगे, जो अयोध्या में नवनिर्मित भव्य श्रीराम मंदिर के लिए उड़ान भरेगी। यह हवाई अड्डा शुरू होने से प्रदेश वासियों को वायु मार्ग से यातायात की महत्वपूर्ण सुविधा उपलब्ध होगी।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यमुनानगर में 800 मेगावाट के बिजली संयंत्र की आधार शिला रखेंगे, जिस पर 7772 करोड़ रुपए की राशि खर्च होगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की 14 अप्रैल को प्रदेश यात्रा के लिए प्रदेशवासियों में भारी उत्साह है।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम की तैयारियों के दृष्टिगत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सरकार के मंत्री, विधायकों के अलावा नवनियुक्त मेयर, नगर पालिका व नगर परिषदों के चेयरमैन इत्यादि ने भाग लिया। बैठक में 14 अप्रैल को होने वाले कार्यक्रम के लिए जिम्मेवारियां सौंपी गई।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प लिया है कि भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है तथा वे इस संकल्प को पूरा करने के लिए निरंतर विकास की गति को बढ़ा रहे है। वर्तमान केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वक्फ बोर्ड बिल में सुधारीकरण किया गया है, जिससे मुस्लिम समाज के साथ-साथ देश को भी लाभ होगा।

Admit cards for physical test released | Recruitment rally starts September 2 | Check required documents
Army Agniveer Rally 2026: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी | 2 सितंबर से भर्ती रैली | जानें जरूरी दस्तावेज
About the Author