Haryana Elections: हरियाणा में निकाय चुनावों में कितने उम्मीदवार चुनाव में बचे, देखें जिलावार लिस्ट

Haryana Elections: हरियाणा के राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने बताया कि शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में पानीपत नगर निगम को छोड़कर, बाक़ी सभी स्थानीय नगर निकायों में नाम वापिस लेने के बाद संबंधित नगर निगमों में महापौर पद के ...

Haryana Elections: हरियाणा के राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने बताया कि शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में पानीपत नगर निगम को छोड़कर, बाक़ी सभी स्थानीय नगर निकायों में नाम वापिस लेने के बाद संबंधित नगर निगमों में महापौर पद के लिए 39, नगर परिषदों व नगर पालिकाओं में प्रेजिडेंट के पद के लिए 184 और वार्ड सदस्यों के लिए 2335 उम्मीदवार चुनाव मैदान में होंगे। सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं।

राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने बताया कि महापौर पद के लिए नगर निगम फरीदाबाद में 6,गुरुग्राम में 2, मानेसर में 4, हिसार में 7, करनाल में 4, रोहतक में 5 तथा यमुनानगर में 4 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। उन्होंने बताया कि नगर निगम अम्बाला महापौर पद के उप चुनाव के लिए 2 तथा सोनीपत नगर निगम महापौर पद के लिये होने वाले उपचुनाव के लिये 5 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

उन्होंने आगे बताया कि नगर परिषद प्रेजिडेंट पद के लिए अम्बाला सदर में 4, पटौदी जटोली मंडी में 11, थानेसर में 5 तथा सिरसा में 8 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। इसी प्रकार नगर पालिका प्रेजिडेंट पद के लिए बराड़ा में 7, बवानी खेडा में 11, लोहारू में 17, सिवानी में 8, जाखल मंडी में 3, फरूख नगर में 11, नारनौंद में 10, बेरी में 5, जुलाना में 9, कलायत में 7, सीवन में 8, पूंडरी में 3, इंद्री में 3, नीलोखेडी में 3, अटेली मंडी में 5, कनीना में 7, तावडू में 10, हथीन में 9, कलानोर में 4, खरखोदा में 4,तथा रादौर में 5 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगें।

इसी प्रकार उप चुनाव के अंतर्गत नगर परिषद सोहना के प्रेजिडेंट पद के उप चुनाव के लिए 5, नगर पालिका असंध में 3 तथा इस्माइलाबाद में 5 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगें । इसके साथ साथ सभी संबंधित नगर निगमों,नगर परिषदों तथा नगर पालिकाओं में वार्ड सदस्यों के पद के लिए 2335 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगें । दो मार्च को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक इन सभी पदों के लिये मतदान होगा।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

उन्होंने बताया कि नगर निगम पानीपत के लिए 21 फरवरी से 27 फरवरी तक (राजपत्रित अवकाश को छोड़कर बाकी सभी कार्य दिवसों में) नामांकन पत्र भरे जाएंगे।

इसके बाद 28 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। उसके बाद जो उम्मीदवार अपना नामांकन वापस लेना चाहे वे 1 मार्च को सुबह 11 बजे से 3 बजे तक अपने नाम वापिस ले सकते हैं। इसी दिन 3 बजे के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आबंटित कर दिए जाएंगे।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

एक मार्च को ही चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों, मतदान केन्द्रों की सूची सार्वजनिक स्थान पर चस्पा कर दी जाएगी। इसके बाद 9 मार्च को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। सम्पूर्ण चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने पर 12 मार्च को सुबह 8 बजे से मतगणना करवाई जाएगी और इसी दिन चुनाव के परिणाम घोषित किये जाएंगे।

About the Author