Haryana Crime News: हरियाणा के फतेहाबाद में युवक ने लगाई फांसी, खिड़की से पिता को देखकर हैरान रह गई बेटी

Haryana Crime News: हरियाणा के फतेहाबाद में  शनिवार शाम एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान हरीश कुमार उर्फ कट्टा (39) के रूप में हुई है। उसने घर के कमरे में पंखे के हुक से फांसी ...

Haryana Crime News: हरियाणा के फतेहाबाद में  शनिवार शाम एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान हरीश कुमार उर्फ कट्टा (39) के रूप में हुई है। उसने घर के कमरे में पंखे के हुक से फांसी लगाकर सुसाइड की है। सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार बिश्नोई मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की पुष्टि हुई। हालांकि, पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, यह पूरी घटना भूना में ढक्की मोहल्ला की है। बताया जा रहा है कि  हरीश कुमार छह महीने पहले परिवार सहित मुंबई गया था।  वहां वह घरों की सफाई के ठेकेदारी का काम कर रहा था। पिछले हफ्ते ही वह अपनी दो बेटियों के साथ भूना लौटा था।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

शनिवार शाम करीब 4:45 बजे उसने कमरे का दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली। उसकी बेटी शिवानी घर लौटी तो दरवाजा बंद मिला। खिड़की से झांककर देखा तो पिता फंदे से लटके थे। उसने शोर मचाया तो बड़ा भाई और पूर्व पार्षद प्रतिनिधि विनोद सरबटा पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई।

पांच बच्चों का पिता था हरीश कुमार 

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

हरीश कुमार अपनी पत्नी मनीषा और पांच बच्चों के साथ मुंबई गया था। उसके चार बेटियां और एक बेटा है। वह वार्ड नंबर 5 का रहने वाला था। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मुंबई से लौटने के बाद उसने आत्महत्या क्यों की।

क्या बोली पुलिस

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

वहीं कार्यवाहक थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मामला आत्महत्या का लग रहा है। फिर भी हर एंगल से जांच की जा रही है।

About the Author