Haryana Crime News: हरियाणा की इस 8 साल बच्ची को सलाम, पिस्टल देखकर नहीं घबराई, ऐसे किया बदमाशों का मुकाबला

Haryana Crime News: हरियाणा के फरीदाबाद जिले में 8 साल की बच्ची ने कुछ ऐसा कर दिखाया कि हर कोई उसके हौसले को सलाम करता हुआ नजर आ रहा है। बच्ची ने न सिर्फ अपनी सूझबूझ से खुद की जान ...

Haryana Crime News: हरियाणा के फरीदाबाद जिले में 8 साल की बच्ची ने कुछ ऐसा कर दिखाया कि हर कोई उसके हौसले को सलाम करता हुआ नजर आ रहा है। बच्ची ने न सिर्फ अपनी सूझबूझ से खुद की जान बचाई बल्कि हथियारबंद बदमाशों को भी भागने पर मजबूर कर दिया है। आइए जानते हैं कि ये पूरा मामला क्या है।

जानकारी के मुताबिक, यह मामला सोहना रोड स्थित रवि भाटी हार्डवेयर दुकान का है। यहां गुरुवार की शाम दुकान पर 8 साल की कृतिका काउंटर पर बैठकर अपने स्कूल का काम कर रही थी। इस बीच तीन बदमाश बाइक से उसकी दुकान के पास पहुंचे। बताया जा रहा है कि तीनों बदमाशों ने चेहरे को ढंका हुआ था। एक बदमाश बाहर खड़ा था और दो बदमाश दुकान के अंदर घुस आए। इनमें से एक ने अपने चेहरे को कपड़े से ढका हुआ था तो दूसरे बदमाश ने हेलमेट पहना हुआ था। दुकान में घुसते ही एक बदमाश ने पिस्टल दिखाकर बच्ची को धमकाना शुरू कर दिया और काउंटर में रखे सारे रुपए देने को कहा।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

बच्ची बदमाश की पिस्टल देखकर घबराई नहीं बल्कि, सूझबूझ से अपनी कुर्सी के पास लगी घंटी बजा दी। जैसे ही बच्ची के परिजनों ने घंटी की आवाज सुनी, वे तुरंत दुकान पर पहुंच गए। परिजनों को आता देख बदमाश तुरंत बाइक पर बैठकर फरार हो गए।.

खबरों की मानें, तो बच्ची के पिता रवि भाटी ने इस पूरी घटना की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि बदमाशों की यह वारदात दुकान के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे कैद हो गई है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

About the Author