Haryana Crime News: हरियाणा के जींद में एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते ASI को किया अरेस्ट

Haryana Crime News: हरियाणा के जींद में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सदर थाना पुलिस के एएसआई महेंद्र सिंह को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एंटी करप्शन ब्यूरो ने एएसआई महेंद्र के खिलाफ भ्रष्टाचार ...

Haryana Crime News: हरियाणा के जींद में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सदर थाना पुलिस के एएसआई महेंद्र सिंह को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एंटी करप्शन ब्यूरो ने एएसआई महेंद्र के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, गांव मनोहरपुर निवासी पवन ने एसीबी करनाल को शिकायत दी थी। जिसमें उन्होंने बताया कि 2 मार्च की रात को वह और उसका भाई सागर और मजदूर प्रिंस खेत में सोए हुए थे।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

तभी बाइकों पर सवार होकर आठ-नौ लोग आए और उन पर हमला कर दिया। जिसमें सागर और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान हमलावर युवक उसके पास मौजूद 12 हजार 600 रुपए की नकदी लेकर फरार हो गए।

हमलावरों में एक की पहचान प्रदीप के रूप में हुई। जिसके साथ बरसाना गांव का छोटा भी था। पुलिस ने इस मामले में प्रदीप सहित अन्य के खिलाफ मारपीट करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया था।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

एएसआई महेंद्र मामले में कार्रवाई नहीं कर रहा था। कार्रवाई करने की एवरेज में एएसआई महेंद्र 15000 रुपये की डिमांड कर रहा था रिश्वत राशि में देने पर वह आरोपितों को गिरफ्तार नहीं कर रहा था।

जिस पर करनाल विजिलेंस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए टीम का गठन किया।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

शिकायतकर्ता की ओर से एएसआई महेंद्र को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू कर लिया।

About the Author