Haryana Crime: हरियाणा में ससुराल वालों ने नहीं पहुंचाए बादाम और किशमिश, पति ने उतारा पत्नी को मौत के घाट

Haryana Crime: हरियाणा के पानीपत जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां के मोहाली गांव में बुधवार सुबह एक विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। जानकारी के अनुसार विवाहिता के मायके पक्ष ने ससुराल ...

Haryana Crime: हरियाणा के पानीपत जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां के मोहाली गांव में बुधवार सुबह एक विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला।

जानकारी के अनुसार विवाहिता के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर बेटी को मारकर फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि ईदी में ससुराल से किशमिश-बादाम न मिलने पर आरोपित ने घटना को अंजाम दिया है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

विवाहिता के परिजनों ने किला थाना पुलिस को दी शिकायत में जींद शहर निवासी सीमा ने बताया कि उनकी सबसे छोटी बेटी 21 वर्षीय शबनम की शादी सात जनवरी 2024 को गांव मोहाली निवासी साहिल के साथ की थी। शादी के बाद साहिल लगातार दहेज मांगता आ रहा था। वह 500-500 रुपये भी उनसे ऑनलाइन ट्रांसफर कराता था।

घर में आटा खत्म होने पर भी वे मायके से रुपये भेजते थे, लेकिन उसकी मांग खत्म नहीं हो रही थी।बुधवार सुबह शबनम का फोन आया था, बेटी ने बताया कि पति मारपीट कर रहा है। उन्होंने कहा कि वे आ रहे है, चिंता न करो। कुछ देर बाद ही जेठानी ने फोन कर कहा कि तुम्हारी बेटी पूरी हो गई। जब वह मौके पर पहुंचे तो शबनम का शव फंदे पर लटका हुआ था। पूरा परिवार घर से गायब था।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

बादाम व किशमिश-बादाम न देने पर प्रताड़ित किया
मौसी रजिया ने बताया कि इसी महीने बेटे साहिल की शादी है। शादी का कार्ड देने व शबनम की ईदी देने के लिए पिता यामिन गए थे। शबनम की जेठानी ने उसे ताने दिए। उन्होंने किशमिश व बादाम कम देने पर प्रताड़ित किया। इसकी सूचना भी शबनम ने फोन कर उन्हें दी थी।

रजिया ने बताया कि शादी में किसी कारण से वे बाइक नहीं दे पाए थे, इसलिए उसने बाइक का दबाव बनाया। छह महीने बाद उन्होंने बाइक दी, जिसकी किस्त भी उन्हें भरनी पड़ रही है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटकाया
जब स्वजन मौके पर पहुंचे तो शबनम का शव फंदे पर लटका हुआ था, उसके पैर जमीन से सटे हुए थे। कमरे में सामान बिखरा हुआ था। जिससे उन्हें आशंका हुई कि उसकी बेटी की हत्या हुई है। आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटकाया है।

About the Author