Haryana Congress: हरियाणा विधानसभा चुनाव हारने के कई महीनों बाद भी कांग्रेस अभी तक प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष का नाम फाइनल नहीं कर सकी है। खबरों की मानें, तो नेता प्रतिपक्ष के नाम पर मुहर लगाने के लिए दिल्ली में आज भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की एक बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में हरियाणा कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद नेताओं से चर्चा करेंगे।
कांग्रेस की इस बैठक में हरियाणा में नेता प्रतिपक्ष का नाम फाइनल हो सकता है। जिसके चलते कांग्रेस कल से शुरू होने वाले हरियाणा विधानसभा के बजट सेशन से पहले नेता प्रतिपक्ष के नाम का ऐलान कर सकती है।
बताया जा रहा है कि आज शाम को चंडीगढ़ में भी कांग्रेस की विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में 7 मार्च से शुरू होने वाले बजट सेशन में सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा की जा सकती है। साथ ही इस बैठक में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत कांग्रेस के सभी विधायक मौजूद रहेंगे।
खबरों की मानें, तो अभी तक की हुई चर्चा में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का नाम सबसे आगे चल रहा है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस के ज्यादातर विधायकों ने विधायक दल के नेता के नाम के लिए पूर्व CM के नाम की पैरवी की है। हालांकि, पार्टी आलाकमान इस बार बड़े बदलाव करने का फैसला करने के मूड में दिखाई दे रहा है। ये ही वजह है कि पार्टी नेता प्रतिपक्ष का नाम फाइनल करने में इतना समय लगा रही है।
इन नेताओं की नाम है चर्चा में
– डॉ. रघुबीर कादियान
-अशोक अरोड़ा
-संगठन के लिए कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज
-सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा
-सांसद चौधरी
-वरुण मुलाना
-रणदीप सिंह सुरजेवाला
-अशोक अरोड़ा
-राव दान सिंह
-गीता भुक्कल








