Haryana Government Scheme: हरियाणा में महिलाओं के खाते में इस दिन से आने शुरू हो जाएंगे 2100 रुपये, नोट कर लें तारीख!

Haryana Government Scheme: हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने सत्ता में आने से महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये देने का वादा किया था। हालांकि, सीएम नायब सैनी सरकार को सत्ता में आए 100 से ज्यादा दिन हो ...

Haryana Government Scheme: हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने सत्ता में आने से महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये देने का वादा किया था। हालांकि, सीएम नायब सैनी सरकार को सत्ता में आए 100 से ज्यादा दिन हो गए है। लेकिन अभी तक भी महिलाओं के खाते में पैसे आने शुरू नहीं हुए है। ऐसे में प्रदेश की महिलाओं के मन में ये ही सवाल है कि उन्हें 2100 रुपये कब से मिलने शुरू होंगे।

इसी बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महिलाओं को 2100 रुपये देने को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव के बाद प्रदेश की महिलाओं को 2100 रुपये हर महीना दिए जाएंगे।

सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि चुनाव के बाद पेश होने वाले बजट सत्र में इस बारे में प्रावधान किया जाएगा। बजट के बाद आगामी वित्त वर्ष से इस योजना को लागू कर दिया जाएगा।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

हरियाणा के युवाओं को देंगे 2 लाख सरकारी

खबरों की मानें, तो सीएम नायब सैनी ने कहा है विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में 240 संकल्प किए थे। जिनमें से 18 संकल्प को पूरा कर लिया है। जबकि 10 संकल्प अभी पाइप लाइन में हैं।

सीएम ने कहा कि बीजेपी ने चुनाव के दौरान जो संकल्प किया था, हर उस संकल्प को पूरा किया जाएगा।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

सीएम सैनी ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को 2 लाख सरकारी नौकरी देने के लिए पूरा रोड मैप तैयार कर लिया गया है। युवाओं को हर साल नौकरी दी जाएगी।

प्रदेश में 13 लाख परिवारों को 500 रुपये में दिया जा रहा गैस सिलेंडर

सीएम सैनी ने आगे कहा कि वर्तमान समय में हरियाणा के 13 लाख परिवारों को 500 रूपए में गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। ये वादा भी बीजेपी के संकल्प पत्र मे किया गया था।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

About the Author