CM ने रेवाड़ी के 176 करोड़ के विकास कार्यों का किया उद्घाटन और शिलान्यास

हरियाणा के CM मनोहर लाल ने बुधवार को ‘संकल्प से परिणाम वर्ष’ में जिला हिसार से रेवाड़ी जिला को करीब 176 करोड़ रुपए की लागत के विकास कार्यों की ‘मनोहर’ सौगात दी। CM ने हिसार में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम ...

हरियाणा के CM मनोहर लाल ने बुधवार को ‘संकल्प से परिणाम वर्ष’ में जिला हिसार से रेवाड़ी जिला को करीब 176 करोड़ रुपए की लागत के विकास कार्यों की ‘मनोहर’ सौगात दी। CM ने हिसार में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से जुडक़र रेवाड़ी जिला की 8 जनहितैषी विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री के राज्य स्तरीय उद्घाटन एवं शिलान्यास समरोह का रेवाड़ी लघु सचिवालय स्थित सभागार में सीधा प्रसारण दिखाया गया। जिला स्तरीय समारोह में हरियाणा सरकार में सहकारिता एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डा. बनवारी लाल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए जबकि कोसली से विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन डा.अरविंद यादव, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता वंदना पोपली, परिवार पहचान पत्र के स्टेट कॉरडिनेटर सतीश खोला व सुनील मुसेपुर मौजूद रहें।

Rewari crime: 2 more accused arrested in murderous attack on Sarpanch representative
Rewari Crime: सरपंच प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 8 दबोचे

CM ने रेवाड़ी को दी इन विकास योजनाओं की सौगात :

haryana cm inaugurate rewari development works

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हिसार से वर्चुअल माध्यम से रेवाड़ी जिला की 1 परियोजना की अधारशिला रखी व 7 योजनाओं का उद्घाटन किया, जिनमें रेवाड़ी शहर के फाटक नंबर 3 व 59 पर 86 करोड़ की लागत से बनाए जाने वाले रेलवे ओवरब्रिज की आधारशिला रखने सहित रेवाड़ी के कुंड-खोल-मंदौला मार्ग पर 42.7 करोड़ रुपए की लागत से करीब 19 किलोमीटर सडक़ व 46.19 करोड़ की लागत से रेवाड़ी-शहांजापुर रोड का उद्घाटन भी किया ।

CM ने वर्चुअल माध्यम से डा.बनवारी लाल की उपस्थिति में पशुपालन विभाग की ओर से गांव गुरावड़ा में 34.76 करोड़ की लागत से, गांव निमोठ में 32.88 करोड़ रुपए की लागत से, गांव औलांत में 32.88 करोड़ की लागत से, गांव बवाना गुर्जर में 31.68 करोड़ की लागत से तथा गांव दड़ौली में 31.68 करोड़ की लागत से नवनिर्मित पशु चिकित्सालय भवनों का उद्घाटन किया

rewari news
रेवाड़ी: VB-G RAM G Bill को वंदना पोपली ने बताया ऐतिहासिक, कहा- मनरेगा के नाम पर कांग्रेस ने चलाया था भ्रष्टाचार का तंत्र

About the Author