Haryana CET 2025: हरियाणा CET के लिए आवेदन करने वाले हो जाएं सावधान, जालसाजों ने HSSC की फर्जी साइट बनाई

  Haryana CET 2025: हरियाणा की सरकारी नौकरियों के लिए सीईटी देने में जुटे युवाओं के साथ फर्जीवाड़ा करना शुरु कर दिया है। असामाजिक तत्वों ने HSSC की साइट से मिलती जुलती एक वेबसाइट तैयार कर दी है। इस फर्जी ...

 

Haryana CET 2025: हरियाणा की सरकारी नौकरियों के लिए सीईटी देने में जुटे युवाओं के साथ फर्जीवाड़ा करना शुरु कर दिया है। असामाजिक तत्वों ने HSSC की साइट से मिलती जुलती एक वेबसाइट तैयार कर दी है। इस फर्जी वेबसाइट पर आवेदन करवाए जा रहे हैं। HSSC ने इस फर्जीवाड़े के संज्ञान में आते ही अंकुश लगाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। आयोग की तरफ से इस मामले में FIR दर्ज करा दी गई है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

HSSC के सदस्य भूपेंद्र चौहान ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा CET 2025 वन टाइम रजिस्ट्रेशन पोर्टल की एक फर्जी वेबसाइट तैयार की गई है। यह फर्जी पोर्टल https://onetimeregn.examinationservices.in/login1.php लिंक से संचालित की जा रही है, जो कि अवैध है।

उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रेशन करते समय अभ्यर्थी ध्यान रखें और सिर्फ आयोग के अधिकृत पोर्टल के माध्यम से ही आवेदन करें जिसका लिंक https:onetimeregn.haryana.gov.in है।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने कहा कि इस तरह की फर्जी गितविधियों को गंभीरता से लिया जा रहा है। इस मामले में FIR दर्ज करवाई गई है। साइबर अपराध में शामिल दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि ऐसे मामलों में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चेयरमैन ने अभ्यर्थियों से संदिग्ध वेबसाइट, लिंक और मैसेज से सावधान रहने की अपील की है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

About the Author