Haryana CET 2025: हरियाणा CET आवेदन करने में हो रही परेशानी, जाति प्रमाण पत्र बना रोड़ा

  Haryana CET 2025: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित CET के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 मई से शुरु हो चुकी है। लेकिन आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के सामने जाति प्रमाण पत्र बनवाना बहुत बड़ी चुनौती बन गया है। नए ...

 

Haryana CET 2025: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित CET के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 मई से शुरु हो चुकी है। लेकिन आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के सामने जाति प्रमाण पत्र बनवाना बहुत बड़ी चुनौती बन गया है।

नए जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करना जरूरी है, लेकिन सरल पोर्टल की वेबसाइट बार-बार क्रैश होने से ऑनलाइन आवेदन नहीं हो पा रहा। युवा बार-बार जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए अटल सेवा केंद्रो के चक्कर काट रहे हैं। युवाओं ने इस परेशानी के चलते सीईटी आवेदन की तारीख बढ़ाने की मांग की है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

सीईटी के लिए कब तक कर सकते हैं आवेदन?

सीईटी के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 12 जून निर्धारित की गई है। युवा आखिरी तारीख से पहले आवेदन कराने में जुटे हैं, लेकिन आरक्षित वर्गों के युवाओं के सामने नवीनतम जाति प्रमाण पत्र के साथ आवेदन की शर्त जी का जंजाल बन गई है।

युवा जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सीएससी सेंटरों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन जाति प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं। ऐसे में वे बहुत चिंतित है। जिन युवाओं ने अब तक आवेदन नहीं किया है, उनका भविष्य अधर में लटकता नजर आ रहा है।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

जेसै-जैसे सीईटी आवेदन की आखिरी तारीख पास आ रही है। अभ्यर्थियों की बेचैनी बढ़ती जा रही है। युवाों ने सरकार से पोर्टल में आ रही दिक्कतें दूर करने या प्रमाण पत्र की अनिवार्यता को कुछ समय के लिए स्थगित करने की मांग की है। ताकि योग्य अभ्यर्थी आवेदन से वंचित न रह जाए।

 

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !
About the Author