Haryana: हरियाणा कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले

Haryana Cabinet Meeting: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें राज्य हित से जुड़े कई अहम फैसलों पर मुहर लगाई गई। बैठक में कुल 21 एजेंडे प्रस्तुत किए गए, जिनमें से 17 को ...

Haryana Cabinet Meeting: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें राज्य हित से जुड़े कई अहम फैसलों पर मुहर लगाई गई। बैठक में कुल 21 एजेंडे प्रस्तुत किए गए, जिनमें से 17 को स्वीकृति दी गई। वहीं, राज्य विधानसभा का मानसून सत्र 22 अगस्त से शुरू होगा, जिसकी अवधि बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में तय की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि गन्नौर में एक आधुनिक और विश्व स्तरीय मंडी का निर्माण किया जा रहा है, जिसकी अनुमानित लागत करीब 3000 करोड़ रुपए है। इस परियोजना के लिए नाबार्ड से 1850 करोड़ रुपए का ऋण हरियाणा सरकार की गारंटी पर मंजूर किया गया है। यह मंडी न केवल हरियाणा बल्कि आसपास के राज्यों के किसानों को भी व्यापारिक और आर्थिक लाभ पहुंचाएगी।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

कैबिनेट ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के तहत कार्यरत कर्मचारियों के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) को मंजूरी दी है। इससे इन कर्मचारियों की नियुक्ति, सेवा शर्तों और पारदर्शिता को लेकर व्यवस्था और अधिक स्पष्ट होगी।

सरकार ने 60 वर्ष से अधिक आयु के पूर्व विधायकों को राहत देते हुए उन्हें हर महीने 10,000 रुपये का चिकित्सा भत्ता देने का फैसला किया है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

कैबिनेट ने एग्रो मॉल एलॉटीज को लेकर एक नई योजना “विवाद समाधान-2” की शुरुआत की है। इस योजना के तहत यदि किसी लाभार्थी को निर्धारित समय में एलॉटमेंट नहीं मिल पाता है, तो उन्हें 7% की दर से ब्याज दिया जाएगा।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया
About the Author