Haryana: बॉक्सर स्वीटी बूरा ने पति दीपक हुड्डा पर फिर से लगाए बड़े आरोप, बोली पूरी रात कपड़े उतरवाकर करता था मारपीट

Haryana News: बॉक्सर स्वीटी बूरा ने पति दीपक हुड्डा पर एक बार फिर से बड़े आरोप लगाए हैं। पैनिक अटैक की वजह से कुछ दिन हॉस्पिटल में भर्ती रहने के बाद स्वीटी को छुट्टी मिल गई है। छुट्टी मिलते ही ...

Haryana News: बॉक्सर स्वीटी बूरा ने पति दीपक हुड्डा पर एक बार फिर से बड़े आरोप लगाए हैं। पैनिक अटैक की वजह से कुछ दिन हॉस्पिटल में भर्ती रहने के बाद स्वीटी को छुट्टी मिल गई है।

छुट्टी मिलते ही स्वीटी बूरा ने कहा कि दीपक हुड्डा पूरी रात कपड़े उतरवाकर मेरे साथ मारपीट करता था। तकिये से मुंह दबाकर मुक्के मारता था। मारपीट के सबूत मेरे पास हैं। उसने मेरा घर से बाहर निकलना बंद कर दिया था।

5-5 दिन तक घर में रखता था बंद

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

उन्होंने कहा कि दीपक हुड्डा उन्हें 5-5 दिन तक घर में बंद रखता था। यहां तक की मेरी गाड़ी और मोबाइल फोन तक उसने अपने कब्जे में ले लिया था। स्वीटी ने कहा कि मेरे पास पेनड्राइव में सबूत हैं, जिसमें वह लड़कों के साथ संबंध बनाता दिख रहा है।

यह सबूत मैं कोर्ट में रखूंगी और इस आधार पर दीपक हुड्डा से तलाक मांगूंगी। वीडियो के बारे में मैंने दीपक से सवाल किए, तो मुझसे मारपीट करता था। मैं सब सहते हुए भी चुप रही।

मैंने अपने घरवालों को एक-दो बार मारपीट के बारे में बताया, तो वह यही कहते थे कि तूने ही ढूंढा है, अब तू ही देख। इस कारण मैं चुपचाप सहती थी, लेकिन अब चुप नहीं रहूँगी। मैंने लव मैरिज की थी, इसलिए सब सहना पड़ा है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

दीपक से मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल

15 मार्च को स्वीटी और दीपक हिसार के महिला थाने में पहुंचे थे। यहां स्वीटी ने दीपक हुड्डा से मारपीट की थी, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। सदर थाना पुलिस ने दीपक की शिकायत पर स्वीटी, उनके पिता और मामा पर केस दर्ज किया था।

हालांकि बाद में स्वीटी ने कहा था कि वीडियो के शुरू और आखिरी का हिस्सा गायब है, जिसमें दीपक मुझे गालियाँ दे रहा था। वीडियो को एडिट कर मेरे खिलाफ इस्तेमाल किया गया है। इस केस में दीपक के साथ हिसार एसपी मिले हुए हैं।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

About the Author