Haryana Board 10th,12th Result : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं-12वीं एग्जाम में शामिल हुए छात्र अब रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। जल्द ही हरियाणा बोर्ड की वेबसाइट bseh.org.in पर परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे। स्टूडेंट्स अपना रोल नंबर और जन्म तिथि के द्वारा रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 10वीं -12वीं परीक्षा का आयोजन फरवरी-मार्च में किया गया था।
हरियाणा बोर्ड की 10वीं परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी से 15 मार्च तक किया गया था। 12वीं परीक्षा का आयोजन 26 फरवरी से 28 मार्च तक किया गया था।
ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट
स्टूडेंट्स को हरियाणा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाना होगा।
होम पेज पर दिए गए 10वीं रिजल्ट 2025/12वीं रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद रोल नंबर आदि मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
इसके बाद आपकी स्क्रीन पर मार्कशीट आ जाएगी।
अब अपना रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें।








