Haryana Boad Exam 2025: हरियाणा में आज 12वीं बोर्ड का एग्जाम, नकल रोकने के लिए किए ये बड़े इंतजाम

Haryana Boad Exam 2025: हरियाणा में आज यानी सोमवार को 12वीं बोर्ड की हिस्ट्री और बायोलॉजी का एग्जाम है। आज करीब 1,10,612 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। ये पेपर दोपहर 12.30 बजे शुरू होगी, जो 3.30 बजे तक चलेगी। जानकारी ...

Haryana Boad Exam 2025: हरियाणा में आज यानी सोमवार को 12वीं बोर्ड की हिस्ट्री और बायोलॉजी का एग्जाम है। आज करीब 1,10,612 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। ये पेपर दोपहर 12.30 बजे शुरू होगी, जो 3.30 बजे तक चलेगी।

जानकारी के मुताबिक, बोर्ड के सचिव डॉ. मुनीष नागपाल ने बताया कि हरियाणा में कुल 1,434 एग्जाम सेंटर हैं और फ्लाइंग की 226 टीमें बनाई गई हैं। हर एग्जाम सेंटर पर 6 फ्लाइंग की टीम लगाई गई है। परीक्षा के 3 घंटे के दौरान फ्लाइंग टीमें अपने परीक्षा केंद्रों पर ही रहेंगी। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं को नकल रहित बनाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

नकल रोकने के लिए अब तक किए जा चुके ये ठोस इंतजाम

सीएम सैनी ने एग्जाम ड्यूटी वाले 4 डीएसपी समेत 23 अधिकारियों को किया सस्पेंड

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव अजय चोपड़ा को हटाया गया और मुनीश नागपाल को लगाया गया।

परीक्षा केंद्रों के बाहर धारा 163 का दायरा 100 मीटर से बढ़ाकर 200 से 500 मीटर कर दिया गया।

परीक्षा केंद्रों की दीवारों पर कंटीली तारें लगवाई गई और छात्र-छात्राओं के जूते उतरवाए गए।

जिले के डिप्टी कमिश्नर और SP को सीधा जिम्मेदारी दी गई।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

पर्यवेक्षकों को कार्रवाई करने के अधिकार दिए गए।

एग्जाम सेंटर्स पर एक घंटे पहले पुलिस तैनात किए गए।

अब तक पकड़े गए 257 नकलची

बता दें कि 27 फरवरी और 28 से शुरू हुई 10वीं और 12वीं की बोर्ड की परीक्षाओं में अभी तक 257 नकल करने वाले पकड़े गए है। दोनों ही कक्षाओं के अभी तक 4-4 सब्जेक्ट के एग्जाम हो चुके हैं।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

About the Author