Haryana Anganwadi Bharti 2025: हरियाणा में आंगनवाड़ी में 7 हजार पदों पर होगी भर्ती, यहां देखें पूरी जानकारी

Haryana Anganwadi Bharti 2025: हरियाणा में महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश में जल्द ही 7 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। दरअसल, विधानसभा में कांग्रेस विधायक पूजा के एक प्रश्न के उत्तर में महिला एवं बाल विकास ...

Haryana Anganwadi Bharti 2025: हरियाणा में महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश में जल्द ही 7 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। दरअसल, विधानसभा में कांग्रेस विधायक पूजा के एक प्रश्न के उत्तर में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने यह जानकारी दी है।

उन्होंने कहा है कि हरियाणा में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और पर्यवेक्षकों के 7,100 से ज्यादा पद खाली पड़े हैं, जिनकी भर्ती प्रक्रिया 2025 में पूरी होने की उम्मीद है।

Haryana News :Flights to Jammu and Ahmedabad will also start soon from Hisar Airport.
Haryana News: हिसार एयरपोर्ट से जल्द जम्मू और अहमदाबाद के लिए भी उड़ानें शुरू होंगी

मंत्री श्रुति चौधरी के जवाब के अनुसार, राज्य में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के 25,962 स्वीकृत पद हैं, जिनमें से 23,413 भरे हुए हैं, जबकि 2,549 खाली हैं। सबसे ज्यादा खाली पद सोनीपत (225) में हैं, उसके बाद सिरसा (175) और मेवात (150) हैं। पंचकूला और पानीपत में  56 और 52 पर खाली पड़े हैं।

इसके अलावा आंगनवाड़ी सहायकों के लिए 25,450 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 21,011 भरे हुए हैं और 4,439 रिक्त हैं। सोनीपत में फिर से सबसे अधिक रिक्त पद (360) हैं, जबकि पंचकूला में सबसे कम (106) हैं।

SUPVA students shine at MIFF 2026: Special screenings of three films and a documentary to be held in Mumbai.
MIFF 2026 में चमके सुपवा के छात्र: मुंबई में होगी 3 फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री की विशेष स्क्रीनिंग

वहीं पर्यवेक्षकों के लिए स्वीकृत 1,016 पदों में से 898 भरे हुए हैं और 118 खाली हैं।

मंत्री ने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की भर्ती प्रक्रिया अभी विचाराधीन है। इसके लिए चयन मानदंड तैयार किए जा रहे हैं। रिक्त पदों को 2025 तक भरे जाने की उम्मीद है।

Free Benefit Camp:Public welfare camps to begin on June 16; find out when and where to avail the benefits.
Free Benefit Camp: 16 जून से शुरू होंगे जनकल्याण शिविर, जानें कब और कहां मिलेगा लाभ

About the Author