Haryana News: पाकिस्तानी हमलों के बाद हरियाणा में हाई अलर्ट, इन 6 जिलों में बढ़ाई सुरक्षा

Haryana News: भारत के सिंदूर ऑपरेशन के बाद पाकिस्तान ने पंजाब और चंडीगढ़ के 8 शहरों पर रॉकेट से हमला किया। हालांकि भारतीय सेना ने उन्हें आसमान में ही न्यूट्रीलाइज कर दिया। पाकिस्तान के हमले के बाद हरियाणा में भी ...

Haryana News: भारत के सिंदूर ऑपरेशन के बाद पाकिस्तान ने पंजाब और चंडीगढ़ के 8 शहरों पर रॉकेट से हमला किया। हालांकि भारतीय सेना ने उन्हें आसमान में ही न्यूट्रीलाइज कर दिया। पाकिस्तान के हमले के बाद हरियाणा में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया है। पंजाब के बॉर्डर के साथ लगते सिरसा, फतेहाबाद, कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र और अंबाला में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पंचूकला में 2 दिन के लिए स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। डॉक्टरों सहित हेल्थ विभाग, फायर बिगेड और पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के हेडक्वार्टर छोड़ने पर रोक लगा दी है। सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में इमरजेंसी हालात से निपटने के लिए इमरजेंसी में 25 प्रतिशत बैड रिजर्व रखवा लिए गए हैं।

इसके आलावा इमरजेंसी के बारे में सूचना देने के लिए 48 घंटे में प्रदेश के सभी साढ़े 7 हजार गांवों में सायरल लगाने को कहा गया है। इसके लिए 48 घंटे का समय दिया गया है। उधर, हिसार एयरपोर्ट पर एंट्री पूरी तरह से बंद कर दी गई है। एयरपोर्ट के अंदर विजिटर्स और पैसेंजर की एंट्री नहीं हो पाएगी।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

 

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !
About the Author